Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » प्रकाशमणि दादी जी की पुण्य स्मृति में नशामुक्ति का संकल्प, मुजफ्फरनगर से अभियान यात्रा का भव्य शुभारंभ

प्रकाशमणि दादी जी की पुण्य स्मृति में नशामुक्ति का संकल्प, मुजफ्फरनगर से अभियान यात्रा का भव्य शुभारंभ

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुजफ्फरनगर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की पूर्व मुख्य प्रशासिका परम आदरणीय प्रकाशमणि दादी जी के 19वें पुण्य स्मृति दिवस के अवसर पर आज ब्रह्माकुमारीज गांधी नगर, मुजफ्फरनगर केंद्र से नशामुक्ति प्रतिज्ञा अभियान यात्रा का शुभारंभ किया गया।

यात्रा का शुभारंभ मोहन तायल , महामंत्री व्यापार मंडल द्वारा किया गया। इससे पूर्व उन्होंने परम आदरणीय प्रकाशमणि दादी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा भारत को नशामुक्त बनाने की दिशा में किया जा रहा यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। प्रधानमंत्री जी के नशामुक्त भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह अभियान एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर गांधी नगर सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी बबिता बहन ने यात्रा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नशामुक्त समाज ही स्वस्थ, सुखी और सशक्त समाज का आधार है। उन्होंने सभी से नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया।

साथ ही ब्रह्माकुमारीज केंद्र के भाई-बहनों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लेकर यात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

नशामुक्ति प्रतिज्ञा अभियान यात्रा के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने तथा नशामुक्त भारत के संकल्प से जुड़ने का संदेश दिया गया।

ब्रह्माकुमारीज गांधी नगर केंद्र द्वारा आयोजित यह यात्रा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने, युवाओं को नशे से बचाने और स्वस्थ, संस्कारवान एवं सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक सराहनीय पहल रही।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में 14 साल पुराने अपहरण के मामले में उम्रकैद! आरोपी नौशाद को सजा और एक लाख का जुर्माना

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें