Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ्फ़रनगर में बवाल! पेड़ों की छंटाई को लेकर लाठी-डंडों और पत्थरों से भिड़े दो पक्ष,दर्जनभर घायल, VIDEO वायरल

मुज़फ्फ़रनगर में बवाल! पेड़ों की छंटाई को लेकर लाठी-डंडों और पत्थरों से भिड़े दो पक्ष,दर्जनभर घायल, VIDEO वायरल

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ्फ़रनगर। छपार थाना क्षेत्र मंगलवार शाम उस वक्त रणभूमि में बदल गया, जब खेत और पेड़ों की छंटाई को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन उसके सामने ही दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों, लात-घूंसों और पत्थरों से हमला बोल दिया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार शाम करीब 7 बजे अजय और अर्जुन पक्ष के बीच कहासुनी शुरू हुई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते पूरा इलाका पत्थरबाज़ी और मारपीट से गूंज उठा। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष इतने उग्र थे कि पुलिस की मौजूदगी भी उन्हें नहीं रोक सकी। कई मिनट तक खुलेआम लाठी-डंडे चलते रहे और एक-दूसरे पर जमकर पत्थर फेंके गए।

इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के करीब दर्जनभर लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि अजय पक्ष के 3 से 4 तथा अर्जुन पक्ष के 5 से 6 लोग घायल हुए हैं। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात करीब 11 बजे तक दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच तनाव बना रहा। हालात को देखते हुए अस्पताल परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

अजय पक्ष का आरोप है कि पेड़ों की छंटाई का विरोध करने पर अर्जुन पक्ष ने पहले हमला किया और पुलिस के सामने भी मारपीट जारी रखी। वहीं अर्जुन पक्ष का कहना है कि उन पर हमला किया गया और उन्होंने केवल अपना बचाव किया। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

ALSO READ THIS :  नकली लिक्विड यूरिया का 'डार्क हब' बना मुजफ्फरनगर! टाटा-महिंद्रा के नाम पर सप्लाई, रात के अंधेरे में चलता काला कारोबार! 'द एक्स इंडिया' का सनसनीखेज खुलासा- भाग-1

पुलिस के सामने हुई इस मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस वीडियो फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें