Home » उत्तराखंड » गोवर्धन पूजा पर गौमाता की भक्ति में लीन दिखे सीएम धामी, आवास पर विधि-विधान से की पूजा; प्रदेश की खुशहाली मांगी

गोवर्धन पूजा पर गौमाता की भक्ति में लीन दिखे सीएम धामी, आवास पर विधि-विधान से की पूजा; प्रदेश की खुशहाली मांगी

Facebook
Twitter
WhatsApp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर अपने आवास में विधि-विधान के साथ गौ माता की पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गौ माता को तिलक लगाया और पुष्पमाला पहनाकर पूजा की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति, पशुधन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी आस्था एवं कृतज्ञता का प्रतीक है। भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष स्थान है। गौ संरक्षण और संवर्धन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा रहा है।

उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा का पर्व हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर जीवन जीने और सभी जीवों के प्रति करुणा एवं संवेदनशीलता रखने का संदेश देता है। गौ सेवा और संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण तथा प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना भी हम सभी का सामूहिक दायित्व है।

एक्स पर पोस्ट कर दीं पर्व की शुभकामनाएं

इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की बधाई दी। उन्होंने लिखा कि हमारी समृद्ध लोक परंपराओं और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक यह पर्व पर्यावरण संरक्षण, गौ-संवर्धन और प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर चलने का संदेश देता है।

मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता लेकर आए।

भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर की थी ब्रजवासियों की रक्षा

गोवर्धन पूजा, जिसे अन्नकूट पर्व भी कहा जाता है, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को दीपावली के अगले दिन मनाई जाती है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण, गोवर्धन पर्वत और प्रकृति एवं पशुधन की पूजा के लिए समर्पित है।

ALSO READ THIS :  सीएम योगी ने गोरखपुर से शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महाअभियान, 'एक पेड़ मां के नाम' से यूपी में हरियाली का संकल्प

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को इंद्र देव का घमंड तोड़ने के लिए गोवर्धन पर्वत की पूजा करने का संदेश दिया था। इससे क्रोधित होकर इंद्र देव ने ब्रज में मूसलाधार बारिश शुरू कर दी। तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी कनिष्ठा अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों और उनके पशुओं को वर्षा से बचाया था।

मान्यता है कि तभी से प्रकृति और अन्न के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें