Home » विविध इंडिया » दिल्ली-एनसीआर मौसम अपडेट: 29 मार्च को येलो अलर्ट, तेज बारिश-आंधी-तूफान की संभावना; AQI में सुधार

दिल्ली-एनसीआर मौसम अपडेट: 29 मार्च को येलो अलर्ट, तेज बारिश-आंधी-तूफान की संभावना; AQI में सुधार

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली  दिल्ली और एनसीआर में मौसम लगातार करवट ले रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 29 मार्च को येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें तेज बारिश, गरज-चमक और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है।

पूर्व सांसद कादिर राणा की फोटो पर ‘बवाल’! वायरल होते ही हटाई शोकसभा की ‘बेशर्म’ तस्वीर! संगीत सोम से ‘भरत मिलाप’ ने बढ़ाई चर्चा!

तापमान और पूर्वानुमान:

  • 27 मार्च: अधिकतम 30°C, न्यूनतम 21°C। बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश/बूंदाबांदी, 20-30 किमी/घंटा हवाएं।
  • 28 मार्च: आंशिक साफ, अधिकतम 32°C, न्यूनतम 18°C।
  • 29 मार्च: अधिकतम 33°C, न्यूनतम 21°C। सुबह से शाम तक गरज-चमक के साथ तेज बारिश, आंधी-तूफान।
  • 30 मार्च: अधिकतम 30°C, न्यूनतम 21°C। बादल छाए रहने के साथ हल्की-मध्यम बारिश संभव।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

वायु गुणवत्ता: बारिश से सुधार—आनंद विहार 180, चांदनी चौक 171, अलीपुर 155, बवाना 150। नोएडा—सेक्टर-1 142, सेक्टर-62 132, सेक्टर-125 126, सेक्टर-116 141।

IMD ने लोगों को सतर्क रहने, खासकर 29 मार्च को आंधी-तूफान से बचने की सलाह दी है।

ADVT_WhatsAPP_The X India_Web

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर के उर्वरक व्यापारियों की रेव पार्टी, 4 करोड़ टर्नओवर के लिए आयोजक का 'लुभावना पैकेज'

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें