Home » उत्तर प्रदेश » देवरिया में गो-तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश घायल, चार गिरफ्तार, आठ पशु बरामद

देवरिया में गो-तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश घायल, चार गिरफ्तार, आठ पशु बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में गो-तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपित के पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मौके से एक पिकअप वाहन, आठ गोवंशीय पशु, एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह ने बताया कि थाना लार पुलिस क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर तेज गति से चनुकी पुल की ओर भाग निकला।

घेराबंदी के बाद पेड़ से टकराई पिकअप

पुलिस ने तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद थाना भाटपार रानी पुलिस ने भी चनुकी पुल के पास घेराबंदी कर दी।

पुलिस के पीछा करने पर पिकअप चालक बैरियर तोड़ते हुए चनुकी मोड़ की ओर भागा, लेकिन कुछ दूरी पर वाहन अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गया। हादसे के बाद वाहन में सवार चारों लोग मौके से भागने लगे।

फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई

पुलिस के अनुसार खुद को चारों ओर से घिरा देख एक आरोपित ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपित के पैर में गोली लगी। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपार रानी में भर्ती कराया गया।

मौके से तीन अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

आठ गोवंशीय पशु और अवैध हथियार बरामद

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस, गोवंशीय पशुओं से भरा एक पिकअप वाहन तथा आठ गोवंशीय पशु बरामद किए हैं।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में एक और खूनी इश्क़! नींद की गोलियां खिलाकर  परिवार पर ननद का हमला, घायल 3 बच्चों में एक मासूम की मौत, भाभी की हालत गंभीर

बरामद पशुओं को सुरक्षित कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

बिहार और देवरिया के रहने वाले हैं आरोपी

पूछताछ में घायल आरोपित ने अपनी पहचान मोहम्मद मुन्ना, निवासी जिला सिवान (बिहार) के रूप में बताई है।

अन्य गिरफ्तार आरोपितों की पहचान चंदन चौरसिया निवासी थाना मईल तथा मोहम्मद फैजल और अनवर अंसारी निवासी थाना लार, जनपद देवरिया के रूप में हुई है।

पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें