Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में बीजेपी की विकसित भारत सभा में खाली कुर्सियां, VIDEO: टाउन हॉल मैदान में कार्यक्रम के दौरान खाली नजर आईं कुर्सियां, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर में बीजेपी की विकसित भारत सभा में खाली कुर्सियां, VIDEO: टाउन हॉल मैदान में कार्यक्रम के दौरान खाली नजर आईं कुर्सियां, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के टाउन हॉल मैदान में बीजेपी की ओर से आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कुर्सियां खाली नजर आईं। खाली कुर्सियों का वीडियो सामने आने के बाद कार्यक्रम में जुटी भीड़ को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

कार्यक्रम में बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और सेवा कार्यों पर चर्चा की गई। प्रधानमंत्री ने लाइव वीडियो के जरिए कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया।

वायरल वीडियो में कार्यक्रम स्थल पर कई हिस्सों में कुर्सियां खाली दिखाई दे रही हैं। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर कार्यक्रम की भीड़ को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि, कार्यक्रम में बीजेपी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

इसी कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका के कूड़ा वाहन को सेवा ज्योति यात्रा के रथ के तौर पर इस्तेमाल किए जाने का मामला भी चर्चा में रहा। कूड़ा वाहन पर सेवा ज्योति यात्रा से जुड़े बैनर लगाए गए थे। इसकी तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए।

बताया गया कि जब बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी को सेवा ज्योति यात्रा के पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिली, तो उन्होंने ज्योति को अपने हाथों में लेकर पैदल यात्रा शुरू कर दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री बनने तक के सार्वजनिक जीवन का उल्लेख किया।

ALSO READ THIS :  नाबालिगों के सोशल मीडिया अकाउंट पर सुप्रीम कोर्ट के कदम का स्वागत!-GSVK
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें