Home » उत्तर प्रदेश » गाजियाबाद की हैंडल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन दमकल गाड़ियों ने पाया काबू; आसपास की फैक्ट्रियां सुरक्षित

गाजियाबाद की हैंडल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन दमकल गाड़ियों ने पाया काबू; आसपास की फैक्ट्रियां सुरक्षित

Facebook
Twitter
WhatsApp

गाजियाबाद। गाजियाबाद के इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुवार सुबह हैंडल बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग फैक्ट्री के ऊपरी तल पर बने एक कमरे में लगी थी। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और छत पर लगे एयर कंडीशनर (एसी) सहित अन्य उपकरणों तक पहुंच गईं। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

अग्निशमन विभाग के अनुसार, गुरुवार सुबह 7:57 बजे फायर स्टेशन कोतवाली, कमिश्नरेट गाजियाबाद को सूचना मिली कि सीपी सेंचुरी के पास हार्डवेयर जोन स्थित हैंडल बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई है। यह फैक्ट्री ए-4/3/22, साउथ साइड ऑफ जीटी रोड, इंडस्ट्रियल एरिया, गाजियाबाद में स्थित है।

सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी कोतवाली के नेतृत्व में तीन फायर टेंडरों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने देखा कि फैक्ट्री के ऊपरी तल पर बने एक कमरे में आग लगी हुई है। आग की लपटें तेजी से फैल रही थीं और छत पर लगे एसी सहित अन्य उपकरणों को अपनी चपेट में ले चुकी थीं।

चार होज पाइपों की मदद से बुझाई गई आग

आग की स्थिति को देखते हुए अग्निशमन अधिकारी ने तत्काल मोर्चा संभाला और कर्मचारियों को आग बुझाने के निर्देश दिए। इसके बाद दमकलकर्मियों ने चार होज पाइपों की सहायता से आग बुझाने का अभियान शुरू किया। टीम ने आपसी समन्वय, तत्परता और सूझबूझ के साथ आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया। कुछ ही समय में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

ALSO READ THIS :  नई मंडी में देर रात धूं-धूं कर जला चश्मों का शोरूम, शीशे तोड़कर अंदर घुसी फायर ब्रिगेड, मची अफरा-तफरी,लाखों का नुकसान

आसपास की फैक्ट्रियों तक नहीं पहुंचने दी गई लपटें

दमकलकर्मियों की त्वरित कार्रवाई के चलते आग को फैक्ट्री के सीमित हिस्से में ही रोक लिया गया। आसपास स्थित अन्य औद्योगिक इकाइयों तक आग की लपटें नहीं पहुंचने दी गईं। समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं होता तो आसपास की फैक्ट्रियों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका थी। घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस और फैक्ट्री के कर्मचारी भी मौजूद रहे।

अग्निशमन विभाग के अनुसार, इस घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई और न ही कोई जनहानि हुई। दमकल विभाग की तत्परता से कर्मचारियों और आसपास की औद्योगिक इकाइयों को सुरक्षित बचा लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों और फैक्ट्री में हुए नुकसान के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें