Home » गुनाह » गाजियाबाद में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; चोरी की स्कूटी और तमंचा बरामद

गाजियाबाद में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; चोरी की स्कूटी और तमंचा बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp

गाजियाबाद। शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस, चोरी की स्कूटी और एक आईफोन बरामद किया है। एसीपी अतुल कुमार ने बताया कि 26 अक्टूबर की रात चौकी डीएलएफ प्रभारी पुलिस टीम के साथ भगत सिंह चौक पर गश्त और चेकिंग कर रहे थे।

इसी दौरान एक स्कूटी सवार संदिग्ध व्यक्ति डीएलएफ क्षेत्र की तरफ से आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह स्कूटी वापस मोड़कर भागने लगा। भागने के दौरान उसकी स्कूटी गिर गई, जिसके बाद वह कब्रिस्तान की ओर जाने वाली गली में पैदल भागने लगा। एसीपी ने बताया कि पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपी ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।घायल आरोपी की पहचान अमजद पुत्र चांद मोहम्मद (25) निवासी लोनी, गाजियाबाद के रूप में हुई है।

एसीपी अतुल कुमार ने बताया कि आरोपी अमजद पर गाजियाबाद के विभिन्न थानों में 16 मुकदमे दर्ज हैं और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। अमजद अंकुर विहार थाने से वांछित अपराधी है, जिसकी काफी दिनों से पुलिस तलाश कर रही थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा, एक कारतूस, .315 बोर का एक खोखा, चोरी की स्कूटी और एक आईफोन बरामद किया है। जांच में स्कूटी दिल्ली के वजीराबाद थाना क्षेत्र से चोरी की पाई गई। आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। एसीपी ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में बारिश भी नहीं रोक पाई किसानों के पांव: बारिश के बीच जीआईसी मैदान में किसान मजदूर अधिकार महापंचायत, फसलों का लाभकारी मूल्य, गन्ना भुगतान और कर्ज माफी समेत कई मांगें उठाईं
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें