Home » उत्तर प्रदेश » हरदोई में तड़के एनसीसी के गोदाम में लगी भीषण आग, छह दमकल गाड़ियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू; लाखों का सामान जलकर राख होने की आशंका

हरदोई में तड़के एनसीसी के गोदाम में लगी भीषण आग, छह दमकल गाड़ियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू; लाखों का सामान जलकर राख होने की आशंका

Facebook
Twitter
WhatsApp

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में कोतवाली शहर क्षेत्र के बिलग्राम रोड स्थित जल निगम ग्रामीण के अधीन संचालित एनसीसी लिमिटेड के गोदाम में गुरुवार तड़के भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। सुबह करीब 3:30 बजे गोदाम से आग की ऊंची लपटें उठती देख आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद छह दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।

तेजी से फैल रही थी आग, बुलानी पड़ी अतिरिक्त दमकल गाड़ियां

हरदोई के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) महेश सिंह ने बताया कि तड़के बिलग्राम रोड स्थित एनसीसी के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही सदर से एक फायर टेंडर तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर देखा कि आग तेजी से फैल चुकी थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त दमकल वाहनों को बुलाया गया।

उन्होंने बताया कि सदर से दो और फायर टेंडर, संडीला से दो तथा बिलग्राम से एक फायर टेंडर घटनास्थल पर पहुंचा। इस तरह कुल छह दमकल वाहनों की मदद से आग बुझाने का अभियान चलाया गया।

प्लास्टिक स्क्रैप के कारण आग फैलने का था खतरा

सीएफओ महेश सिंह के मुताबिक, गोदाम के पास बड़ी मात्रा में प्लास्टिक का स्क्रैप पड़ा हुआ था। ऐसे में आग के आसपास के क्षेत्र में फैलने का खतरा बना हुआ था। दमकलकर्मियों ने सूझबूझ से काम लेते हुए चारों तरफ से पानी की बौछार कर गोदाम और आसपास के हिस्से को ठंडा किया, ताकि आग को फैलने से रोका जा सके। करीब चार घंटे तक लगातार प्रयास करने के बाद आग को लगभग पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया।

ALSO READ THIS :  जन सूचना के सवाल पर फुस्स हुए मुजफ्फरनगर के अफसर: प्रथम-द्वितीय अपील का भी नहीं पता, राज्य सूचना आयुक्त ने अधिकारियों के साथ की बैठक; BSA और समाज कल्याण अधिकारी के न पहुंचने पर नोटिस

शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच के बाद स्पष्ट होगा कारण

इस भीषण अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, जिसे बड़ी राहत माना जा रहा है। हालांकि गोदाम में रखा सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। सीएफओ के अनुसार, आग लगने के वास्तविक कारणों और हुए नुकसान का आकलन विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें