Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » सांसद हरेंद्र मलिक ने तितावी में भरी हुंकार: ‘2027 में सपा सरकार बनी तो चरथावल से पंकज बनेंगे मंत्री’, पीटी ऊषा कन्या इंटर कॉलेज में बैठक के दौरान MP का बड़ा चुनावी दावा

सांसद हरेंद्र मलिक ने तितावी में भरी हुंकार: ‘2027 में सपा सरकार बनी तो चरथावल से पंकज बनेंगे मंत्री’, पीटी ऊषा कन्या इंटर कॉलेज में बैठक के दौरान MP का बड़ा चुनावी दावा

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के तितावी में मंगलवार शाम 5 बजे आयोजित बैठक में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक ने बड़ा राजनीतिक दावा किया। गांव तितावी स्थित पीटी ऊषा कन्या इंटर कॉलेज में सांसद की ओर से आयोजित बैठक में क्षेत्र की समस्याओं और आगामी चुनाव को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान हरेंद्र मलिक ने कहा कि 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है।

बैठक में सांसद हरेंद्र मलिक ने चरथावल विधानसभा क्षेत्र को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने के बाद चरथावल से “आपका छोटा भाई पंकज” उत्तर प्रदेश सरकार में बड़े पद पर मंत्री बनेगा। सांसद के इस बयान के बाद बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच चुनावी चर्चा तेज हो गई।

हरेंद्र मलिक ने प्रदेश की मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आने वाले समय में जनता जवाब देने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि वह लगातार गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद करेंगे और क्षेत्र की जनता के सामने अपनी बात रखेंगे।

सांसद ने चुनावी तैयारियों के बीच क्षेत्र की 36 बिरादरियों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी बिरादरियों का साथ और सहयोग मिलेगा, तभी पार्टी और कार्यकर्ता कामयाब हो पाएंगे। उन्होंने लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

बैठक में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और स्थानीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई। सांसद ने कहा कि जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को समझना और उनके मुद्दों को उठाना जारी रहेगा।

ALSO READ THIS :  यूपी के मुजफ्फरनगर में फैक्ट्रियों का काला धुआं बेलगाम, पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए बेहद घातक

हरेंद्र मलिक के बयान को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले चरथावल क्षेत्र में सपा की राजनीतिक रणनीति और संगठनात्मक सक्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें