Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » विधानसभा चुनाव से पहले फिर तेज हुई जाट आरक्षण की मांग: 4 अक्टूबर को बुढ़ाना में महासम्मेलन, यशपाल मलिक ने किया ऐलान, गांव-गांव जनसंपर्क तेज

विधानसभा चुनाव से पहले फिर तेज हुई जाट आरक्षण की मांग: 4 अक्टूबर को बुढ़ाना में महासम्मेलन, यशपाल मलिक ने किया ऐलान, गांव-गांव जनसंपर्क तेज

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले जाट आरक्षण की मांग एक बार फिर तेज होती दिखाई दे रही है। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे आदर्श कॉलोनी में आयोजित बैठक में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय संयोजक यशपाल मलिक ने 4 अक्टूबर को बुढ़ाना में जाट महासम्मेलन आयोजित करने का ऐलान किया है। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समिति की ओर से गांव-गांव जनसंपर्क अभियान भी तेज कर दिया गया है।

बुढ़ाना के डीएवी इंटर कॉलेज मैदान में होने वाले महासम्मेलन में जाट समाज को केंद्र की OBC सूची में शामिल करने की मांग उठाई जाएगी। समिति की ओर से हिंदू, मुस्लिम, सिख और बिश्नोई समेत सभी धर्मों के जाटों से सम्मेलन में पहुंचने की अपील की जा रही है।

यशपाल मलिक का कहना है कि जाट समाज लंबे समय से केंद्र की OBC सूची में शामिल किए जाने की मांग कर रहा है। समिति के पदाधिकारी अब इस मांग को लेकर बड़े स्तर पर जनसंपर्क कर रहे हैं और बुढ़ाना में होने वाले सम्मेलन को आंदोलन के अगले चरण के तौर पर देख रहे हैं।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर: सफाई कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक चुनाव में अजीत पहलवान ने तीसरी बार जीत दर्ज की, 358 वोटों से बने अध्यक्ष; समर्थकों में जश्न का माहौल
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें