Home » विविध इंडिया » जियो के 10 साल पूरे, सोशल मीडिया पर ब्रांड्स ने जमकर की पार्टी, किसी ने भेजा केक तो किसी ने सुनाई ‘10 सीजन’ की कहानी

जियो के 10 साल पूरे, सोशल मीडिया पर ब्रांड्स ने जमकर की पार्टी, किसी ने भेजा केक तो किसी ने सुनाई ‘10 सीजन’ की कहानी

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुंबई। देश की डिजिटल और टेलीकॉम दुनिया में बड़ा नाम बन चुके जियो ने अपने सफर के 10 साल पूरे कर लिए हैं। जियो के दसवें बर्थडे पर सोशल मीडिया पर सिर्फ कंपनी के यूजर्स और फॉलोअर्स ने ही बधाई नहीं दी, बल्कि टेक्नोलॉजी, ओटीटी, फूड डिलीवरी, पेमेंट, स्मार्टफोन और क्रिकेट की दुनिया से जुड़े कई बड़े ब्रांड्स भी अपने-अपने अंदाज में जश्न में शामिल हुए।

खास बात यह रही कि ज्यादातर ब्रांड्स ने जियो को महज औपचारिक ‘हैप्पी बर्थडे’ संदेश नहीं दिया। किसी ने अपने चर्चित किरदार के अंदाज में बधाई दी, किसी ने केक भेजने की बात कही तो किसी ने जियो के दस साल के सफर को क्रिकेट की पारी से जोड़ दिया। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर जियो का बर्थडे एक मजेदार ब्रांड कन्वर्सेशन में बदल गया।

प्राइम वीडियो की ‘लौकी’ ने खींचा ध्यान

जियो के बर्थडे सेलिब्रेशन में सबसे मजेदार अंदाज प्राइम वीडियो का देखने को मिला। उसने लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पंचायत’ के प्रधान जी वाले अंदाज को पकड़ते हुए लिखा, “लौकी नहीं लाए हैं… but 10 साल की wishes जरूर लाए हैं।”

जियो ने भी इस मजाकिया अंदाज को आगे बढ़ाते हुए जवाब दिया, “Wishes accepted. Lauki optional.”

दोनों ब्रांड्स के बीच यह बातचीत सोशल मीडिया पर खास आकर्षण का केंद्र बनी। बधाई संदेश में अपने लोकप्रिय कंटेंट और किरदार की झलक शामिल कर प्राइम वीडियो ने अपने ब्रांड की पहचान को भी बनाए रखा।

नेटफ्लिक्स ने 10 साल की दोस्ती को बताया ‘10 सीजन’

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने भी जियो के दस साल पूरे होने को अपने अंदाज में याद किया। नेटफ्लिक्स ने लिखा, “Skip intro, we’ve known each other for 10 years.”

ALSO READ THIS :  रिलायंस फाउंडेशन ने लॉन्च की 170 करोड़ की 'शिक्षा नेक्स्ट' पहल, AI से 1.3 करोड़ बच्चों को मिलेगा बेहतर शिक्षा का अवसर

जियो ने इसके जवाब में नेटफ्लिक्स की ही भाषा को पकड़ते हुए दस साल के सफर को दस सीजन में बदल दिया। जियो ने लिखा, “Tudum! 10 seasons of being connected.”

इस बातचीत में ओटीटी की दुनिया की मशहूर भाषा और जियो की कनेक्टिविटी को एक साथ जोड़ने की कोशिश साफ नजर आई।

वनप्लस ने खुद को बताया जियो का ‘Plus One’

स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस ने भी जियो के बर्थडे सेलिब्रेशन में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। ब्रांड ने खुद को जियो का ‘Plus One’ बताते हुए बधाई दी।

इस तरह अलग-अलग कंपनियों ने जियो के साथ अपने कारोबारी रिश्ते और ब्रांड पहचान को सोशल मीडिया की हल्की-फुल्की बातचीत में बदल दिया।

जोमैटो ने भेजा केक, स्विगी ने पूछी पार्टी

बर्थडे पार्टी हो और खाने-पीने की बात न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। जियो के दसवें बर्थडे पर फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स ने भी अपना अंदाज दिखाया।

जोमैटो ने सीधे लिखा, “sending cake.”

जियो ने जवाब दिया, “Now that was quick.”

वहीं स्विगी ने बातचीत को और भी दोस्ताना अंदाज देते हुए पूछा, “10 years already? bhai, party?”

जियो ने जवाब दिया, “Bhai, ab toh scene on hai.”

इन छोटे लेकिन मजेदार संवादों ने जियो के बर्थडे को सोशल मीडिया पर कॉरपोरेट सेलिब्रेशन से ज्यादा एक दोस्ताना डिजिटल पार्टी जैसा माहौल दे दिया।

क्रिकेट टीमों ने दस साल को बना दिया ‘लंबी पारी’

जियो के बर्थडे पर क्रिकेट की दुनिया भी पीछे नहीं रही। अलग-अलग आईपीएल टीमों ने जियो के दस साल के सफर को क्रिकेट की भाषा में बयां किया।

ALSO READ THIS :  ‘फार्च्यून ग्लोबल 500’ लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज का दबदबा कायम, भारत में शीर्ष स्थान पर बरकरार

कोलकाता नाइट राइडर्स ने जियो को “Besh bhalo innings” कहकर बधाई दी। दिल्ली कैपिटल्स ने लिखा, “Dilli se hai, toh dil se hai.”

पंजाब किंग्स ने जियो के सफर को ‘King-sized innings’ बताया। राजस्थान रॉयल्स ने अपने अंदाज में ‘Halla Bol’ किया।

वहीं आरसीबी ने जियो के दस साल के सफर को “playing bold, breaking barriers and setting benchmarks” से जोड़ते हुए बधाई दी।

इस तरह जियो की दसवीं सालगिरह सोशल मीडिया पर देखते ही देखते क्रिकेट कमेंट्री जैसी नजर आने लगी।

टेक्नोलॉजी और नेटवर्किंग कंपनियां भी जश्न में शामिल

जियो के बर्थडे का यह डिजिटल सेलिब्रेशन केवल ओटीटी, फूड और क्रिकेट तक सीमित नहीं रहा। टेक्नोलॉजी और नेटवर्किंग से जुड़े कई बड़े नाम भी सोशल मीडिया की इस बातचीत में शामिल हुए।

सैमसंग नेटवर्क्स, सिस्को, एरिक्सन, क्वालकॉम और एचएफसीएल जैसे टेक्नोलॉजी और नेटवर्किंग क्षेत्र से जुड़े ब्रांड्स ने भी जियो के दस साल पूरे होने पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

इन कंपनियों की भागीदारी ने यह भी दिखाया कि पिछले एक दशक में जियो का विस्तार केवल मोबाइल कनेक्टिविटी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उसका डिजिटल और टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम भी व्यापक हुआ है।

स्मार्टफोन से पेमेंट और ट्रैवल तक कई ब्रांड्स ने दी बधाई

जियो के दस साल पूरे होने पर स्मार्टफोन और डिजिटल पेमेंट की दुनिया के ब्रांड्स ने भी अपने अंदाज में बधाई दी। शाओमी, ओप्पो, वीवो और मोटोरोला जैसे स्मार्टफोन ब्रांड्स के साथ पेटीएम, फोनपे और मोबिक्विक जैसे पेमेंट प्लेटफॉर्म्स ने भी इस डिजिटल सेलिब्रेशन में हिस्सा लिया।

यात्रा से जुड़े ब्रांड्स ने भी जियो के दस साल के सफर को अपने कारोबार की भाषा में जोड़ने की कोशिश की। यानी जियो का बर्थडे एक ऐसे डिजिटल मंच में बदल गया जहां अलग-अलग इंडस्ट्री के ब्रांड्स अपनी-अपनी शैली में एक ही कहानी का हिस्सा बनते नजर आए।

ALSO READ THIS :  Samsung Galaxy S25 Ultra 5G: 25,000 रुपये सस्ता, 200MP कैमरा वाला फ्लैगशिप अब ₹1,05,990 में – देखें अमेजन डील

बधाई में भी दिखी हर ब्रांड की अपनी पहचान

जियो के दसवें बर्थडे पर सोशल मीडिया की इस पूरी कवायद की सबसे खास बात यह रही कि ब्रांड्स ने बधाई देते समय अपनी पहचान को नहीं छोड़ा।

प्राइम वीडियो ने ‘पंचायत’ की झलक दिखाई तो नेटफ्लिक्स ने अपनी स्ट्रीमिंग भाषा का इस्तेमाल किया। जोमैटो और स्विगी ने खाने और पार्टी को केंद्र में रखा। क्रिकेट टीमों ने ‘इनिंग्स’ और क्रिकेट से जुड़े शब्दों के जरिए जियो के सफर को पेश किया।

टेक्नोलॉजी कंपनियों ने डिजिटल कनेक्टिविटी और नेटवर्किंग की भाषा अपनाई, जबकि पेमेंट और ट्रैवल से जुड़े ब्रांड्स ने अपने-अपने क्षेत्र की शैली में जियो को शुभकामनाएं दीं।

कॉरपोरेट बधाई से आगे बढ़ा सोशल मीडिया का अंदाज

जियो के दस साल पूरे होने पर सामने आए ये पोस्ट सोशल मीडिया मार्केटिंग में बदलते ट्रेंड की भी झलक देते हैं। कंपनियां अब केवल औपचारिक कॉरपोरेट संदेश जारी करने के बजाय एक-दूसरे से बातचीत करती दिखाई देती हैं।

ब्रांड्स के बीच इस तरह की हल्की-फुल्की और रचनात्मक बातचीत न केवल लोगों का ध्यान खींचती है, बल्कि कंपनियों को अपनी ब्रांड पर्सनैलिटी दिखाने का मौका भी देती है।

जियो के दसवें बर्थडे पर यही देखने को मिला। बर्थडे जियो का था, लेकिन सोशल मीडिया की इस पार्टी में हर ब्रांड अपने अंदाज में मेहमान बनकर आया और अपनी भाषा, हास्य और पहचान के साथ जश्न का हिस्सा बन गया।

 

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

मुज़फ़्फ़रनगर में राजपाल कश्यप का BJP पर हमला: बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर साधा निशाना, बोले- ‘अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे प्रदेश में चल रही PDA पंचायतें; 2027 में बदलाव का दावा’

ज़रूर पढ़ें