Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर: कांवड़ यात्रा में ‘डीजे पर पुलिस का डंडा’! 3 राज्यों के 348 संचालकों को नोटिस, हुड़दंग और आपत्तिजनक गानों पर होगी कार्रवाई

मुज़फ़्फ़रनगर: कांवड़ यात्रा में ‘डीजे पर पुलिस का डंडा’! 3 राज्यों के 348 संचालकों को नोटिस, हुड़दंग और आपत्तिजनक गानों पर होगी कार्रवाई

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस ने इस बार डीजे कांवड़ों पर विशेष निगरानी शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा के 10 जिलों के 348 डीजे संचालकों को नोटिस जारी कर स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यात्रा के दौरान निर्धारित मानकों का उल्लंघन, हुड़दंग या आपत्तिजनक गाने बजाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार गाजियाबाद, दिल्ली, सोनीपत, फरीदाबाद, करनाल, मेरठ, मुज़फ़्फ़रनगर सहित कई जिलों के डीजे संचालकों को नोटिस भेजे गए हैं। इनमें डीजे कांवड़ के आकार, ऊंचाई और सुरक्षा संबंधी मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आयोजकों को भी नियमों के प्रति आगाह किया गया है।

एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि अब तक 348 नोटिस जारी किए जा चुके हैं और यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि संबंधित जिलों की पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर डीजे संचालकों और शिवभक्तों को कानून एवं सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
इधर, निर्धारित समय से पहले ही कांवड़ियों की संख्या बढ़ने लगी है। हाल के दिनों में शिव चौक पर पुलिस और कांवड़ियों के बीच विवाद तथा पुरकाजी में वाहन क्षतिग्रस्त होने जैसी घटनाओं के बाद पुलिस ने अतिरिक्त सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। इसी के मद्देनज़र कांवड़ मार्ग पर अब तक लगभग 350 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा चुकी है।

पुलिस का कहना है कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुचारु और दुर्घटनामुक्त संपन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर: मंदिर परिसर में घुसकर तोड़फोड़, महिला से की अभद्रता,दी धमकी, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें