Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » नई मंडी पार्क तोड़ने पर एक्शन! राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने रेलवे को भेजा सख्त पत्र

नई मंडी पार्क तोड़ने पर एक्शन! राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने रेलवे को भेजा सख्त पत्र

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ्फ़रनगर। नई मंडी क्षेत्र में रेलवे लाइन के किनारे विकसित किए गए पार्क और सार्वजनिक परिसंपत्तियों को नुकसान पहुंचाए जाने का मामला अब शासन स्तर तक पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस पूरे प्रकरण का संज्ञान लेते हुए उत्तर रेलवे के मंडलीय रेल प्रबंधक को पत्र भेजकर क्षतिग्रस्त पार्क और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं के शीघ्र पुनर्निर्माण की मांग की है।

पूर्व सभासद विपुल भटनागर ने बताया कि वर्ष 2022 में उनके कार्यकाल के दौरान राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के प्रयासों से आवास विकास परिषद द्वारा रेलवे लाइन के किनारे वर्षों से खुले पड़े नाले को ह्यूम पाइप डालकर बंद कराया गया था। इसके बाद नगर पालिका परिषद और स्थानीय लोगों के सहयोग से वहां सुंदर पार्क, पैदल पथ, बैठने की व्यवस्था और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं का विकास कराया गया था, जो क्षेत्रवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में रेलवे विभाग ने अपनी बाउंड्री वॉल के निर्माण और विस्तार कार्य के दौरान बिना किसी पूर्व सूचना और समन्वय के पार्क और वहां बनी सार्वजनिक परिसंपत्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई।

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने पत्र में रेलवे अधिकारियों से कहा है कि नगर पालिका और जनसहभागिता से विकसित इस सार्वजनिक स्थल को हुए नुकसान की भरपाई करते हुए पार्क और अन्य संरचनाओं का जल्द पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को दोबारा वही सुविधाएं मिल सकें।

पूर्व सभासद विपुल भटनागर ने मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि यह पार्क केवल सौंदर्यीकरण परियोजना नहीं, बल्कि जनसहभागिता और क्षेत्र की पहचान का प्रतीक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि रेलवे प्रशासन मंत्री के पत्र पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करेगा।

ALSO READ THIS :  यूपी में अगले 12 घंटे बदला रहेगा मौसम, मुजफ्फरनगर समेत 30 से अधिक जिलों में बारिश के आसार; आकाशीय बिजली को लेकर चेतावनी

 

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें