Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर के बदले एसएसपी: सूरज कुमार राय होंगे नए पुलिस कप्तान, कई जिलों में IPS अफसरों का तबादला

मुजफ्फरनगर के बदले एसएसपी: सूरज कुमार राय होंगे नए पुलिस कप्तान, कई जिलों में IPS अफसरों का तबादला

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन की ओर से जारी तबादला सूची में कई जिलों के पुलिस कप्तानों को बदला गया है। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का भी तबादला कर दिया गया है। अब सूरज कुमार राय को मुजफ्फरनगर का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

तबादला आदेश के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में पुलिस कप्तानों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है। बस्ती के पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह को जौनपुर भेजा गया है, जबकि बलिया के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह को बस्ती का नया एसपी बनाया गया है। जौनपुर के एसपी कुंवर अनुपम सिंह को पीएसी मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है।

इसी तरह गाजीपुर के एसपी ईराज राजा को बलिया का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि जालौन के एसपी विनय कुमार सिंह को गाजीपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मऊ, बाराबंकी, बागपत, हापुड़, आजमगढ़ और बरेली समेत कई अन्य जिलों में भी पुलिस अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है।

कई वरिष्ठ अधिकारियों की भी नई तैनाती

तबादला सूची में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की नई तैनाती भी की गई है। ए. सतीश गणेश को अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। भगवान एस. श्रीवास्तव को तकनीकी सेवाओं के साथ अपराध विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इसके अलावा आलोक राज नारायण को हरदोई से मथुरा, पूर्णेन्दु सिंह को डीजीपी मुख्यालय से बागपत, मधुवन कुमार सिंह को आजमगढ़ से हापुड़ और सुरेश चन्द्र रावत को मथुरा से जालौन भेजा गया है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर: मंदिर परिसर में घुसकर तोड़फोड़, महिला से की अभद्रता,दी धमकी, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

मुजफ्फरनगर में नए एसएसपी के रूप में सूरज कुमार राय की तैनाती को जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग के लिहाज से महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है। नए पुलिस कप्तान के कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिले में पुलिसिंग की दिशा और प्राथमिकताओं को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।

यहां देखें सूची-

1. ए. सतीश गणेश, आईपीएस-1996
अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पद पर बने रहेंगे। उनके पास रहा अपराध शाखा का अतिरिक्त कार्यभार हटा दिया गया है।
2. भगवान एस. श्रीवास्तव, आईपीएस-1998
अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं, लखनऊ के साथ अपर पुलिस महानिदेशक अपराध का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे।
3. यशवीर सिंह, आईपीएस-2013
पुलिस अधीक्षक बस्ती से पुलिस अधीक्षक जौनपुर बनाए गए हैं।
4. कुँवर अनुपम सिंह, आईपीएस-2013
पुलिस अधीक्षक जौनपुर से पुलिस अधीक्षक, पीएसी मुख्यालय लखनऊ भेजे गए हैं।
5. रवीना त्यागी, आईपीएस-2014
पुलिस उपायुक्त लखनऊ से पुलिस अधीक्षक बाराबंकी बनाई गई हैं।
6. संजय कुमार, आईपीएस-एसपीएस-2014
मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद से स्थानांतरित होकर 04वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज के सेनानायक बनाए गए हैं।
7. ओमवीर सिंह, आईपीएस-एसपीएस-2014
पुलिस अधीक्षक बलिया से पुलिस अधीक्षक बस्ती बनाए गए हैं।
8. कुँवर ज्ञानन्जय सिंह, आईपीएस-एसपीएस-2016
पुलिस अधीक्षक हापुड़ से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज भेजे गए हैं।
9. कमलेश बहादुर, आईपीएस-एसपीएस-2017
पुलिस अधीक्षक मऊ से पुलिस अधीक्षक लोक शिकायत, पुलिस महानिदेशक मुख्यालय लखनऊ भेजे गए हैं।
10. ईरज राजा, आईपीएस-2017
पुलिस अधीक्षक गाजीपुर से पुलिस अधीक्षक बलिया बनाए गए हैं।
11. अर्पित विजयवर्गीय, आईपीएस-2017
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ भेजे गए हैं।
12. सर्वेश कुमार मिश्रा, आईपीएस-एसपीएस-2018
04वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज के सेनानायक से पुलिस अधीक्षक मऊ बनाए गए हैं।
13. विनय कुमार सिंह, आईपीएस-एसपीएस-2018
पुलिस अधीक्षक जालौन से पुलिस अधीक्षक गाजीपुर बनाए गए हैं।
14. सूरज कुमार राय, आईपीएस-2018
पुलिस अधीक्षक बागपत से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर बनाए गए हैं।
15. चिराग जैन, आईपीएस-2020
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आजमगढ़ से पुलिस अधीक्षक नगर बरेली बनाए गए हैं।
16. मानुष पारीक, आईपीएस-2020
पुलिस अधीक्षक नगर बरेली से पुलिस अधीक्षक नगर आजमगढ़ बनाए गए हैं।
17. आलोक राज नारायण, आईपीएस-2022
सहायक पुलिस अधीक्षक हरदोई से अपर पुलिस अधीक्षक मथुरा बनाए गए हैं।
18. पूर्णेन्दु सिंह, आईपीएस-एसपीएस
स्टाफ ऑफिसर टू डीजीपी/पुलिस अधीक्षक पद से पुलिस अधीक्षक बागपत बनाए गए हैं।
19. मधुवन कुमार सिंह, आईपीएस-एसपीएस
पुलिस अधीक्षक/नगर आजमगढ़ से पुलिस अधीक्षक हापुड़ बनाए गए हैं।
20. सुरेश चन्द्र रावत, आईपीएस-एसपीएस
अपर पुलिस अधीक्षक मथुरा से पुलिस अधीक्षक जालौन बनाए गए हैं।

ALSO READ THIS :  NEET पेपर लीक पर सपा का हमला: अवधेश प्रसाद बोले- 'सरकार जिम्मेदार लोगों को बचा रही है'

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें