Home » उत्तर प्रदेश » मेरठ में लव मैरिज के बाद विवाद: “पति करता है शक और मारपीट, मुझे चाहिए तलाक”,महिला ने पुलिस से की शिकायत

मेरठ में लव मैरिज के बाद विवाद: “पति करता है शक और मारपीट, मुझे चाहिए तलाक”,महिला ने पुलिस से की शिकायत

Facebook
Twitter
WhatsApp

मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह करने वाली एक महिला ने अपने पति पर लगातार मारपीट करने और बेवजह शक करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। महिला ने पति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करने के साथ ही तलाक लेने की इच्छा भी जताई है। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है।

जानकारी के अनुसार नौचंदी थाना क्षेत्र स्थित एल ब्लॉक चौकी के पीछे रहने वाली सना रविवार को एल ब्लॉक पुलिस चौकी पहुंची और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। महिला ने बताया कि उसने करीब एक वर्ष पहले बिहार निवासी जलाल से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद दोनों मेरठ में रहने लगे। इस दौरान उनके घर एक बेटी का भी जन्म हुआ।

महिला का आरोप है कि उसका पति जलाल, जो मेरठ में मजदूरी करता है, पिछले कुछ समय से उस पर बिना किसी वजह के शक करता है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता है और पति उसके साथ मारपीट करता है। पीड़िता का कहना है कि लगातार हो रहे घरेलू विवाद और उत्पीड़न से वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हो चुकी है। अब वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती और उससे तलाक लेना चाहती है।

पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग, पुलिस ने शुरू की जांच

सना ने पुलिस को बताया कि वह फिलहाल अपनी बहन जोया के साथ एल ब्लॉक चौकी के पीछे रह रही है। पति के व्यवहार से परेशान होकर उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने अपनी शिकायत में पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और उसे सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

ALSO READ THIS :  देवरिया में गो-तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश घायल, चार गिरफ्तार, आठ पशु बरामद

पुलिस ने महिला की शिकायत दर्ज कर उसे आवश्यक कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।


[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें