Home » विविध इंडिया » मुंबई में फिर महंगी हुई सीएनजी, 1.50 रुपये प्रति किलो बढ़े दाम; अब 91.50 रुपये में मिलेगा एक किलो गैस

मुंबई में फिर महंगी हुई सीएनजी, 1.50 रुपये प्रति किलो बढ़े दाम; अब 91.50 रुपये में मिलेगा एक किलो गैस

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुंबई। मुंबई और आसपास के महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में रहने वाले लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने रविवार से कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की कीमत में 1.50 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर दी है। इस वृद्धि के बाद मुंबई में सीएनजी का खुदरा मूल्य बढ़कर 91.50 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। नई दरें शनिवार आधी रात से लागू कर दी गई हैं।

15 दिनों में 2.50 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी

एमजीएल की ओर से इस साल सीएनजी की कीमतों में की गई यह आठवीं बढ़ोतरी है। इससे पहले कंपनी ने 1 नवंबर को भी सीएनजी के दाम में एक रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा किया था। इस तरह पिछले 15 दिनों में ही सीएनजी 2.50 रुपये प्रति किलो महंगी हो चुकी है। वहीं, पिछले 75 दिनों के दौरान कीमतों में कुल 5.50 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई है।

आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी 2026 में मुंबई में सीएनजी की कीमत 80.50 रुपये प्रति किलोग्राम थी। इसके बाद से अब तक कीमतों में कुल 11 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा हो चुका है। इस अवधि में सीएनजी करीब 14 प्रतिशत महंगी हुई है। लगातार बढ़ते दामों से वाहन चालकों और आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

गैस की आपूर्ति और आयात लागत का असर

सीएनजी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के पीछे पश्चिम एशिया में जारी संकट को भी एक प्रमुख वजह बताया जा रहा है। इस संकट के चलते गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसके अलावा घरेलू स्तर पर प्राकृतिक गैस की सीमित उपलब्धता और आयातित गैस की ऊंची कीमतों के कारण कंपनियों की खरीद लागत बढ़ी है। इसी वजह से सीएनजी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

ALSO READ THIS :  सीएनजी के दाम बढ़ने पर सपा का सरकार पर हमला, अवधेश प्रसाद बोले-महंगाई से जनता परेशान

ऑटो और टैक्सी चालकों की बढ़ेगी परेशानी

सीएनजी के दाम बढ़ने का सबसे ज्यादा असर ऑटो रिक्शा, टैक्सी और अन्य सीएनजी से चलने वाले वाहनों के मालिकों पर पड़ने की आशंका है। ईंधन महंगा होने से उनके रोजाना के परिचालन खर्च में बढ़ोतरी होगी। इसका असर वाहन चालकों की कमाई और परिवहन सेवाओं की लागत पर भी पड़ सकता है।

लगातार बढ़ती कीमतों के कारण मुंबई और महानगर क्षेत्र के सीएनजी उपभोक्ताओं को अब ईंधन पर पहले से अधिक खर्च करना होगा।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें