Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में आचार्य कुल संस्था ने पांच टीबी मरीजों को लिया गोद, जिला क्षय केंद्र पर बांटी पोषण पोटली

मुजफ्फरनगर में आचार्य कुल संस्था ने पांच टीबी मरीजों को लिया गोद, जिला क्षय केंद्र पर बांटी पोषण पोटली

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुजफ्फरनगर। आचार्य कुल संस्था की ओर से मंगलवार को जिला क्षय केंद्र पर टीबी मरीजों के लिए सहयोग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला क्षय अधिकारी डॉ. एपी शाही की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संस्था ने पांच टीबी मरीजों को गोद लिया। संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उन्हें बेहतर पोषण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पोषण पोटली वितरित की।

पोषण के साथ नियमित उपचार पर जोर

कार्यक्रम के दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि टीबी से पीड़ित मरीजों के उपचार के साथ-साथ उनके पोषण का भी विशेष ध्यान रखा जाना जरूरी है। इसी उद्देश्य से मरीजों को पोषण सामग्री उपलब्ध कराई गई, ताकि उन्हें बीमारी से उबरने में मदद मिल सके। संस्था की ओर से मरीजों को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया गया।

संस्था के पदाधिकारी और क्षय केंद्र की टीम रही मौजूद

कार्यक्रम में आचार्य कुल संस्था की ओर से अशोक कुमार गुप्ता, सीता राम, डॉ. सुनील दत्त शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा और बोरान लाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। वहीं जिला क्षय केंद्र की ओर से डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि डॉ. रेणु, साहबान, संजीव, विपिन शर्मा और हेमंत उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में टीबी मरीजों के उपचार, पोषण और उन्हें बीमारी से जल्द स्वस्थ होने के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

ALSO READ THIS :  आज खरड़ पहुंचेगा सपा का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल: जयसिंह कश्यप हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे राजपाल कश्यप समेत सांसद इकरा हसन और हरेंद्र मलिक, प्रदेश कार्यालय को देंगे रिपोर्ट
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें