Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज, DM ने दो दिन में बूथ निरीक्षण के दिए निर्देश

मुजफ्फरनगर में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज, DM ने दो दिन में बूथ निरीक्षण के दिए निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुजफ्फरनगर। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 की तैयारियों के तहत सोमवार को जिला पंचायत सभागार में सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण और बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्वाचन संबंधी जिम्मेदारियों और बूथों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। डीएम ने सभी अधिकारियों को अपने दायित्व गंभीरता से निभाने और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों को जो जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, उनका गंभीरतापूर्वक और बिना किसी शिथिलता के निर्वहन किया जाए। उन्होंने सभी सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के सभी मतदेय स्थलों (बूथों) का दो दिन के भीतर निरीक्षण पूरा कर लें।

निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार जांचें सुविधाएं

डीएम ने निर्देश दिए कि बूथों के निरीक्षण के दौरान निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच की जाए। इसमें पेयजल, शौचालय, बिजली, रैंप, खिड़कियां, साफ-सफाई, बाउंड्री वॉल और पहुंच मार्ग की स्थिति प्रमुख रूप से शामिल है।

इसके साथ ही क्रिटिकल और अनक्रिटिकल बूथों की स्थिति का भी आकलन किया जाए। निरीक्षण के बाद सभी अधिकारी अपनी रिपोर्ट संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) को सौंपेंगे।

ईआरओ और बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर करें काम

जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र के ईआरओ और बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के नाम और मोबाइल नंबर अपने पास रखें। निर्वाचन संबंधी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ आपसी समन्वय बनाए रखें।

ALSO READ THIS :  मुज़फ़्फ़रनगर में श्रीराम कॉलेज के बाहर जलभराव से मिलेगी राहत! 9 करोड़ से नाला-सड़क निर्माण शुरू, 1.40 KM लंबा होगा नाला

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार, पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु सिद्धार्थ, अपर जिलाधिकारी प्रशासन देश दीपक सिंह, नगर मजिस्ट्रेट दीपक कुमार पाल सहित सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें