Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में बसपा नेता के घर पत्थरबाजी: बाहर बैठे लोगों पर कार सवार ने फेंकी ईंट, अचानक हुए पथराव से मची अफरा-तफरी, VIDEO हुआ वायरल

मुजफ्फरनगर में बसपा नेता के घर पत्थरबाजी: बाहर बैठे लोगों पर कार सवार ने फेंकी ईंट, अचानक हुए पथराव से मची अफरा-तफरी, VIDEO हुआ वायरल

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रविवार देर रात कार सवार अज्ञात युवकों की दुस्साहसी दबंगई का मामला सामने आया है। रात करीब एक बजे बसपा नेता काजी नौशाद के घर के बाहर बैठे लोगों पर चलती कार से अचानक पत्थर बरसाए गए। पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि काजी नौशाद के घर के बाहर कुछ लोग बैठे हुए हैं। इसी दौरान एक कार वहां से गुजरती है। कार की ड्राइविंग सीट के बराबर वाली सीट पर बैठा युवक अचानक खिड़की से बाहर निकलता है और घर के बाहर बैठे लोगों की तरफ पत्थर फेंकना शुरू कर देता है।
अचानक हुई पत्थरबाजी से वहां बैठे लोगों में अफरा-तफरी मच जाती है। लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिखाई देते हैं। कार सवार युवक कुछ ही देर में वहां से निकल जाते हैं। CCTV फुटेज में पत्थर फेंकने से लेकर कार के मौके से निकलने तक की पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई।

वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया। घटना को लेकर पुलिस ने भी CCTV फुटेज का संज्ञान लिया है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर उस कार की पहचान करने का प्रयास कर रही है, जिससे पत्थर फेंके गए।

ASP सिद्धार्थ के. मिश्रा के मुताबिक, वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। CCTV फुटेज के आधार पर कार की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। कार की पहचान होने के बाद मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर पैर में गोली लगने से घायल; चार गिरफ्तार, तीन बदमाश फरार

पुलिस का कहना है कि इस तरह की गुंडई और अराजकता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार और उसमें सवार युवकों की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल घटना में पत्थरबाजी की वजह और कार सवार युवकों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें