Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » जनगणना-2027 की तैयारी तेज, डीएम से लेकर जनप्रतिनिधियों तक ने ऑनलाइन दर्ज कराया परिवार का विवरण,लोगों से की अपील

जनगणना-2027 की तैयारी तेज, डीएम से लेकर जनप्रतिनिधियों तक ने ऑनलाइन दर्ज कराया परिवार का विवरण,लोगों से की अपील

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुजफ्फरनगर। जनगणना-2027 के तहत जिले में स्वगणना अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने और अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने ऑनलाइन स्वगणना कर अपनी जानकारी दर्ज कराई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार और नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने भी स्वगणना प्रक्रिया में हिस्सा लिया।

डीएम ने की जिलेवासियों से सहभागिता की अपील

जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने निर्धारित मानकों के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर राष्ट्रीय महत्व के इस अभियान में सहभागिता की। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे भी स्वगणना की सुविधा का लाभ उठाएं और जनगणना-2027 के लिए अपने परिवार का विवरण स्वयं ऑनलाइन दर्ज करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है। स्वगणना प्रक्रिया में हिस्सा लेना हम सभी का नैतिक और सामाजिक दायित्व है। उन्होंने लोगों से निर्धारित समयसीमा के भीतर अपनी जानकारी दर्ज कराकर जनगणना-2027 के अभियान को गति देने का आह्वान किया।

16 से 30 नवंबर तक चलेगा स्वगणना अभियान

जिलाधिकारी ने बताया कि स्वगणना की प्रक्रिया 16 नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर 2026 तक चलेगी। इस दौरान नागरिक ऑनलाइन स्वगणना की सुविधा के माध्यम से अपने परिवार का विवरण स्वयं दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते यह प्रक्रिया पूरी करें।

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी की सहभागिता

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा जिला जनगणना अधिकारी गंभीर सिंह और अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी देश दीपक सिंह ने भी निर्धारित मानकों के अनुसार अपनी जानकारी दर्ज कराते हुए स्वगणना में भाग लिया।

ALSO READ THIS :  परिजनों ने रंगेहाथ पकड़ छात्रा और उसके बॉयफ़्रेंड को पीटा: करीब आधे घंटे चला ड्रामा, ट्यूशन जाने के नाम पर घर से निकली थी, बाज़ार में प्रेमी संग मिली

भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने अपने आवास पर ऑनलाइन स्वगणना कर अभियान में सहभागिता की। वहीं, मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार और नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने भी स्वगणना प्रक्रिया में हिस्सा लेकर लोगों को इस राष्ट्रीय अभियान से जुड़ने का संदेश दिया।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें