Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में बीच सड़क ‘महाभारत’: लाठी, बेल्ट और डंडों से एक–दूसरे पर बरसे युवक, महिलाओं ने छुड़ाने की कोशिश भी की, 6 का चालान

मुजफ्फरनगर में बीच सड़क ‘महाभारत’: लाठी, बेल्ट और डंडों से एक–दूसरे पर बरसे युवक, महिलाओं ने छुड़ाने की कोशिश भी की, 6 का चालान

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के होली चौक पर बीच सड़क हुई खूनी झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कई युवक एक-दूसरे पर लाठी-डंडों, बेल्ट और अन्य सामान से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। सड़क पर मची इस अफरा-तफरी ने आसपास मौजूद लोगों को भी दहशत में डाल दिया।

वीडियो में साफ दिखाई देता है कि दोनों पक्षों के युवक एक-दूसरे पर टूट पड़ते हैं और बीच सड़क पर जमकर मारपीट शुरू हो जाती है। हालात इतने बिगड़ जाते हैं कि मौके पर मौजूद महिलाएं बीच-बचाव के लिए दौड़ पड़ती हैं। महिलाएं युवकों को रोकने की भरसक कोशिश करती हैं, लेकिन गुस्से में बेकाबू युवक उनकी बात अनसुनी कर लगातार एक-दूसरे पर हमला करते रहते हैं।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया। वायरल फुटेज के आधार पर पुलिस ने मंगलवार देर शाम करीब 8 बजे मारपीट में शामिल छह आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई करते हुए चालान किया गया है, जिन्हें आज SDM सदर की कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और लोगों में भय का माहौल पैदा करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कांवड यात्रा के मद्देनजर क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 


ALSO READ THIS :  मुजफ़्फ़रनगर: पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर फिर चोरी! CCTV में घटना कैद

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें