Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में खूनी संघर्ष, अधेड़ की दर्दनाक मौत: दो दिन पुरानी कहासुनी के बाद देर रात भिड़े दो पक्ष, मारपीट में कई घायल, 6 आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में खूनी संघर्ष, अधेड़ की दर्दनाक मौत: दो दिन पुरानी कहासुनी के बाद देर रात भिड़े दो पक्ष, मारपीट में कई घायल, 6 आरोपी गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। छपार कस्बे में पड़ोसियों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट में कई लोग घायल हो गए, जबकि 55 वर्षीय हारुन की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद कस्बे में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

SP सिटी अमृत जैन के अनुसार, घटना 19 नवंबर की देर रात की है। छपार कस्बे में दो पड़ोसी पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद और मारपीट की सूचना मिली थी। बताया गया कि दो दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी विवाद को लेकर गुरुवार देर रात एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पीआरवी और छपार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां 55 वर्षीय हारुन पुत्र महमूद, निवासी जहानखा की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी अमृत जैन भी पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे।

एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ALSO READ THIS :  दूसरी शादी का झांसा देकर पूर्व प्रिंसिपल ने की अश्लील: विरोध पर मारपीट का भी आरोप, पीड़िता ने SSP से लगाई गुहार

वहीं, घटना के बाद एहतियात के तौर पर घटनास्थल और कस्बे में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस घायलों और संबंधित पक्षों से जानकारी जुटाकर विवाद के कारणों की जांच कर रही है। SP सिटी अमृत जैन के मुताबिक, फिलहाल मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें