Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में छात्रा की मौत मामले में नया मोड़, पिता ने वीडियो जारी कर कार्रवाई से किया इनकार

मुजफ्फरनगर में छात्रा की मौत मामले में नया मोड़, पिता ने वीडियो जारी कर कार्रवाई से किया इनकार

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव पचेंडा कला में चौथी कक्षा की छात्रा की मौत के मामले में अब बड़ा मोड़ आ गया है। जिस मामले में मृतक छात्रा के पिता ने पहले स्कूल के शिक्षक और शिक्षिका पर बेटी को चोरी के आरोप में पूरी कक्षा के सामने अपमानित करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी, उसी मामले में अब उन्होंने वीडियो जारी कर किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया है।

गुरुवार देर रात करीब जारी वीडियो में छात्रा के पिता अशोक राजपूत ने कहा कि उन्होंने गांव और मोहल्ले के लोगों के कहने पर पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन अब वह किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहते। उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी किसी प्रकार की कार्रवाई न करने की बात कही।
वीडियो में अशोक राजपूत ने घटना वाले दिन की पूरी स्थिति भी बताई। उन्होंने कहा कि वह और उनकी पत्नी दोनों मजदूरी करते हैं तथा उनके चारों बच्चे उसी स्कूल में पढ़ते हैं। घटना के दिन जब वह काम से लौटे तो घर के बाहर ताला लगा हुआ था और चाबी उनके पास ही थी। ताला

खोलकर जब वह घर के अंदर पहुंचे तो उनकी बेटी फंदे पर लटकी हुई मिली। उन्होंने बताया कि बाद में मोहल्ले के लोगों ने उन्हें बताया कि उनकी बेटी दीवार फांदकर घर के अंदर गई थी।

गौरतलब है कि इससे पहले परिजनों ने आरोप लगाया था कि स्कूल में 10 रुपये मिलने की घटना के बाद एक शिक्षिका और एक शिक्षक ने छात्रा पर चोरी का आरोप लगाते हुए पूरी कक्षा के सामने उसकी पिटाई और बेइज्जती की थी। परिवार का दावा था कि इसी मानसिक आघात के कारण बच्ची ने घर पहुंचकर आत्मघाती कदम उठाया।

ALSO READ THIS :  'विधवा को गायब कर हड़पना चाहते हैं करोड़ों की जमीन': मानसिक रूप से बीमार महिला को अगवा करने और फर्जी इकरारनामे के जरिए कृषि भूमि कब्जाने का आरोप, DM–SSP से कार्रवाई की मांग

मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी थी। अब पिता के नए वीडियो के सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

 


टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें