Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम से भिड़े आरोपी! मीटर छीनकर ले जाने का आरोप, 5 नामजद समेत 15 के खिलाफ तहरीर

मुजफ्फरनगर में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम से भिड़े आरोपी! मीटर छीनकर ले जाने का आरोप, 5 नामजद समेत 15 के खिलाफ तहरीर

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। बिजली चोरी पकड़ने पहुंची विद्युत विभाग की छापेमार टीम के साथ धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और जमकर छीना-झपटी की गई। टीम ने संदिग्ध बिजली मीटर खोलकर जांच की तो उसमें छेड़छाड़ कर बिजली चोरी किए जाने का मामला पकड़ा। इसके बाद उपभोक्ता और उसके साथ मौजूद लोगों ने टीम के सदस्यों से घेरकर अभद्रता की और जांच के लिए खोला गया मीटर जबरन छीन लिया। सरकारी काम में बाधा डालने की शिकायत के साथ विभाग ने पांच नामजद और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

घटना शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे शाहबुद्दीनपुर रोड पर द मुस्लिम पब्लिक स्कूल के सामने की है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर सहायक अभियंता अक्षय कुमार सिंह, अवर अभियंता अखिलेश कुमार सरोज और दिलीप कुमार यादव समेत नौ सदस्यीय टीम उपभोक्ता अहसान अंसारी के परिसर पर बिजली मीटर की जांच करने पहुंची थी। मीटर संदिग्ध मिलने पर टीम ने उसे खोलकर चेक किया। विभागीय शिकायत के मुताबिक, जांच में मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी किए जाने की बात सामने आई।

शिकायत में अहसान अंसारी, नदीम, मेहरबान डीलर, आमिर और अलीशान समेत दस अज्ञात लोगों पर टीम के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया गया है। विभाग का कहना है कि जिस मीटर में छेड़छाड़ मिली, उसे जबरन छीनकर अपने पास रख लिया गया। इस तरह बिजली चोरी की जांच करने पहुंची सरकारी टीम को कथित तौर पर न केवल विरोध का सामना करना पड़ा, बल्कि जांच से जुड़ा मीटर भी उसके कब्जे से ले लिया गया।

मामले के बाद विद्युत विभाग की टीम सीधे शहर कोतवाली में पहुंची और पुलिस से मिलकर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। दी गई तहरीर में स्पष्ट किया है कि मौके पर हुई घटना की वीडियोग्राफी की गई है, जिसका वीडियो भी सामने आया है। अधिकारियों ने संबंधित लोगों के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर: जच्चा की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप 
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें