Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में 25 हजार का इनामी बदमाश एनकाउंटर में गोली लगने से घायल: चेकिंग के दौरान फ़ायरिंग करते हुए भाग रहा था बदमाश; जवाबी कार्रवाई में हुआ लंगड़ा

मुजफ्फरनगर में 25 हजार का इनामी बदमाश एनकाउंटर में गोली लगने से घायल: चेकिंग के दौरान फ़ायरिंग करते हुए भाग रहा था बदमाश; जवाबी कार्रवाई में हुआ लंगड़ा

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में नई मंडी पुलिस की सोमवार देर रात करीब 11 बजे सिसौना रोड पर 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, बागोंवाली चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम को देखकर बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की। पीछा करने पर बाइक कच्चे और ऊबड़-खाबड़ रास्ते पर गिर गई। इसके बाद वह बाइक छोड़कर जंगल की तरफ भागने लगा।

पुलिस के अनुसार, बदमाश ने पीछा कर रही टीम पर फायरिंग की। पुलिस टीम फायरिंग की चपेट में आने से बाल-बाल बची। चेतावनी देने के बाद भी जब उसने फायरिंग बंद नहीं की तो पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें शादाब उर्फ कलीम पुत्र यासीन घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा और दो खोखा कारतूस बरामद करने का दावा किया है। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट की पैशन प्रो बाइक भी मिली है।

CO नई मंडी राजू कुमार साव के मुताबिक, शादाब उर्फ कलीम नई मंडी थाने से 25 हजार रुपये का इनामी है। वह खतौली थाने का हिस्ट्रीशीटर भी बताया गया है। पुलिस अब उसके आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य मामलों में भूमिका की जानकारी जुटा रही है।
नई मंडी पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर: प्रेम विवाह के बाद शाहीन-सोहैल को धमकी, SSP कार्यालय में सुरक्षा की गुहार
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें