Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में डेमो के दौरान नहीं चली EVM-VVPAT: करीब 40 मिनट तक जूझते थे अधिकारी–कर्मचारी, कलेक्ट्रेट में मीडियाकर्मियों के सामने हुई फजीहत, ADM प्रशासन ने भी संभाला मोर्चा

मुजफ्फरनगर में डेमो के दौरान नहीं चली EVM-VVPAT: करीब 40 मिनट तक जूझते थे अधिकारी–कर्मचारी, कलेक्ट्रेट में मीडियाकर्मियों के सामने हुई फजीहत, ADM प्रशासन ने भी संभाला मोर्चा

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में EVM और VVPAT के प्रशिक्षण एवं जागरूकता को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस उस समय असहज स्थिति में पहुंच गई, जब मीडियाकर्मियों के सामने अधिकारी मशीन का प्रदर्शन ही नहीं कर सके। करीब 40 मिनट तक अधिकारी और कर्मचारी मशीन चालू करने की कोशिश करते रहे, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद मशीन शुरू नहीं हो सकी। हालात ऐसे बने कि ADM प्रशासन देश दीपक सिंह को भी खुद मोर्चा संभालना पड़ा, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया।

दरअसल, EVM और VVPAT के प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में 11:30 बजे की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी। DM सुनील कुमार सिंह को मीडियाकर्मियों को मशीन की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी देनी थी। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में मशीन का प्रदर्शन किया जाना था। मौके पर SDM कृष्णकांत विश्वकर्मा, जिला चकबंदी अधिकारी और BSA संदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

लेकिन पत्रकारों के सामने जैसे ही मशीन का प्रदर्शन शुरू करने से पहले उसे चालू करने की कोशिश हुई, अधिकारी और कर्मचारी उसे चालू कराने में उलझ गए। एक-दो बार नहीं, बल्कि लगातार करीब 40 मिनट तक प्रयास किए गए। मशीन को संचालित करने की कोशिश में अधिकारी और कर्मचारी जुटे रहे, लेकिन वह चालू नहीं हो सकी। स्थिति को संभालने के लिए ADM प्रशासन देश दीपक सिंह ने भी प्रयास किया, मगर नतीजा नहीं निकला।

जिस कार्यक्रम का उद्देश्य मीडियाकर्मियों को EVM और VVPAT की कार्यप्रणाली समझाना था, उसी में मशीन का प्रदर्शन नहीं हो सका। ऐसे में अधिकारियों के सामने असहज स्थिति बन गई। जागरूकता और प्रशिक्षण की इस कवायद में मशीन चालू नहीं हो पाना चर्चा का विषय बन गया।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 43 पुलिसकर्मियों के तबादले, कई को CCTNS और बीट ड्यूटी की जिम्मेदारी

हालांकि ADM प्रशासन देश दीपक सिंह भारी मशक्कत के बाद करीब 40 मिनट बाद मशीन को चालू करने में कामयाब हो सके, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और जिला प्रशासन की फजीहत कैमरे में कैद हो चुकी थी।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें