Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » बाइक को ‘बैलगाड़ी’ बनाने वालों पर मीरापुर पुलिस का एक्शन- एक बाइक पर पांच सवारी, VIDEO वायरल होते ही गिरफ्तार; हाथ जोड़कर मांगी माफी

बाइक को ‘बैलगाड़ी’ बनाने वालों पर मीरापुर पुलिस का एक्शन- एक बाइक पर पांच सवारी, VIDEO वायरल होते ही गिरफ्तार; हाथ जोड़कर मांगी माफी

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में एक बाइक पर पांच युवकों के सवार होकर हाईवे पर फर्राटा भरने के वायरल वीडियो के बाद मीरापुर पुलिस ने रविवार को पांचों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, युवक न सिर्फ एक बाइक पर पांच सवारी बैठाकर यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे थे, बल्कि राहगीरों के साथ अभद्र व्यवहार और हुड़दंग भी कर रहे थे। पुलिस ने बाइक को सीज कर दिया है।

इस मामले में रविवार रात करीब 10 बजे मीरापुर पुलिस की गिरफ्त में पांचों युवकों का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में युवक दिन के उजाले में पुलिस के सामने हाथ जोड़कर अपनी गलती के लिए माफी मांगते दिखाई दे रहे हैं। पांचों ने भविष्य में इस तरह यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं करने और राहगीरों के साथ अभद्र व्यवहार नहीं करने की बात कही है।

इससे पहले रात के अंधेरे में एक बाइक पर पांच युवकों के सवार होकर पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर फर्राटा भरने का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो मीरापुर के मुझेड़ा टोल प्लाजा का बताया गया था। एक युवक बाइक चला रहा था, जबकि चार युवक उसके पीछे बैठे थे। पांचों युवक कैमरे की तरफ देखकर पोज देते हुए भी दिखाई दे रहे थे।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। 4 अक्टूबर को मीरापुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान सम्भलहेड़ा क्षेत्र के पांच युवकों को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, चेकिंग में एक ही बाइक पर पांच लोग सवार मिले। इसके अलावा उनके द्वारा राहगीरों के साथ अभद्र व्यवहार और हुड़दंग करने की बात भी सामने आई।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में महावीर चौक मारपीट प्रकरण में सपा नेता गिरफ्तार, कोर्ट से जेल भेजे गए,अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को सीज कर दिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान सुनील कुमार, बसंत कुमार, जोनी, रवि और मोन्टी कुमार के रूप में हुई है। सभी सम्भलहेड़ा गांव के रहने वाले हैं।

पुलिस के मुताबिक, एक बाइक पर निर्धारित क्षमता से अधिक लोगों के बैठने से खुद बाइक सवारों के साथ-साथ सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती है। कार्रवाई के बाद पांचों युवकों ने अपनी गलती स्वीकार की और दोबारा ऐसा नहीं करने का आश्वासन दिया।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें