Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » पुलिस को देखकर भागा गांजा तस्कर: मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में पैर में लगी गोली, तस्कर से 22 किलो गांजा, तमंचा और बाइक बरामद, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 से 20 लाख रुपये कीमत

पुलिस को देखकर भागा गांजा तस्कर: मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में पैर में लगी गोली, तस्कर से 22 किलो गांजा, तमंचा और बाइक बरामद, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 से 20 लाख रुपये कीमत

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के कुकड़ा रोड पर बुधवार देर शाम करीब 8 बजे पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार गांजा तस्कर ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर घेराबंदी की तो आरोपी ने फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। नई मंडी पुलिस ने घायल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से करीब 22 किलो गांजा, देसी तमंचा, कारतूस, बाइक और नकदी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 से 20 लाख रुपये है।

कार्रवाई डीआईजी के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत हुई। पुलिस टीम कुकड़ा रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान भोपा रोड की तरफ से तेज गति से आ रही बाइक को रोकने का इशारा किया गया। बाइक सवार अचानक मुड़कर भागने लगा। वह कच्चे रास्ते से हाईवे की ओर निकलने का प्रयास कर रहा था, तभी बाइक फिसलकर गिर गई।

CO नई मंडी राजू राव के मुताबिक, घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल की पहचान आशीष के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

CO ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह किसी व्यक्ति से गांजा खरीदकर स्थानीय स्तर पर बेचता था। पुलिस अब उसके सप्लाई नेटवर्क और बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ चोरी के करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा मारपीट, छेड़छाड़ और अन्य संगीन मामलों में भी उसके खिलाफ मुकदमे बताए गए हैं। वह पहले जेल भी जा चुका है।

ALSO READ THIS :  आजमगढ़ में बकरी चोर गिरोह से मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में लगी गोली; 38 मुकदमों वाला कथित सरगना फरार
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें