Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » घुड़चढ़ी में दूल्हे ने की हर्ष फायरिंग, VIDEO वायरल: रथ पर खड़े दूल्हे ने बंदूक ऊपर तानकर चलाई गोली; आसपास खड़े थे कई लोग

घुड़चढ़ी में दूल्हे ने की हर्ष फायरिंग, VIDEO वायरल: रथ पर खड़े दूल्हे ने बंदूक ऊपर तानकर चलाई गोली; आसपास खड़े थे कई लोग

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव बुड्ढाखेड़ा में घुड़चढ़ी के दौरान दूल्हे द्वारा हर्ष फायरिंग करने का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दूल्हा अपने किसी दोस्त या रिश्तेदार के साथ रथ पर खड़ा दिखाई दे रहा है। उसके हाथ में लंबी बंदूक है और आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं।

इसी दौरान एक युवक बंदूक संभालने में उसकी मदद करता नजर आता है। कुछ ही देर बाद दूल्हा बंदूक ऊपर की ओर तानकर फायर कर देता है। गोली चलने के बाद बंदूक से धुआं उठता भी वीडियो में दिखाई दे रहा है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो फेसबुक स्टोरी के जरिए सामने आया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। घुड़चढ़ी में काफी लोग मौजूद थे। ऐसे में भीड़ के बीच इस तरह फायरिंग किए जाने से वहां मौजूद लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

हर्ष फायरिंग को लेकर प्रशासन लगातार सख्ती बरतने के निर्देश देता रहा है। शादी समारोहों में हथियारों का प्रदर्शन और फायरिंग किसी बड़े हादसे की वजह बन सकती है। इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं सामने आना कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा के लिहाज से चिंता का विषय है।

फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर लोगों के बीच चर्चा है। वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान और मामले में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में चक्रधर संस्था की पहल, 10 टीबी मरीजों को लिया गोद; पोषण पोटली भी बांटी
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें