Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » हिंदू संगठनों में आरोप-प्रत्यारोप, आदित्य पाहूजा समर्थकों संग थाने पहुंचे: मुज़फ़्फ़रनगर में लगाए गए आरोपों के खिलाफ पुलिस को शिकायत; संगठन के दस्तावेज सौंपे, 24 घंटे में कार्रवाई की मांग

हिंदू संगठनों में आरोप-प्रत्यारोप, आदित्य पाहूजा समर्थकों संग थाने पहुंचे: मुज़फ़्फ़रनगर में लगाए गए आरोपों के खिलाफ पुलिस को शिकायत; संगठन के दस्तावेज सौंपे, 24 घंटे में कार्रवाई की मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। हिंदू संगठनों से जुड़े नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का मामला सामने आया है। आदित्य प्रल्हाद पाहूजा अन्य हिंदू संगठन के पदाधिकारियों के साथ रविवार अपराह्न करीब 4 बजे सिविल लाइन थाने पहुंचे और अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने आरोप लगाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

मीडिया से बातचीत में पाहूजा ने दावा किया कि कुछ लोगों ने एसपी से मुलाकात कर उन पर दलाली समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इन आरोपों को असत्य और मानहानिकारक बताया। पाहूजा ने पुलिस को अपने संगठन से जुड़े दस्तावेज, पंजीकरण और लोगो सौंपते हुए शिकायत की जांच कर कार्रवाई की मांग की।

पाहूजा ने कहा कि वह करीब 19 वर्षों से संगठन के साथ काम कर रहे हैं और उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वह थूक, मल, मूत्र और लव जिहाद जैसी गतिविधियों के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। उनके इन बयानों को लेकर भी अब संगठन से जुड़े विवाद पर चर्चा तेज हो गई है।

इसी मामले में समर्थन देने पहुंचे बजरंगी सेना के अध्यक्ष सुमित बजरंगी ने आदित्य पाहूजा और उनके संगठन का समर्थन किया। उन्होंने आरोप लगाने वालों से कहा कि यदि उनके पास दलाली या ठगी से जुड़े कोई सबूत हैं तो वे पुलिस के सामने पेश होकर मुकदमा दर्ज कराएं।

सुमित बजरंगी ने कहा कि यदि दोनों पक्षों के बीच कोई आपसी मतभेद है तो उसे बातचीत के जरिए सुलझाया जाना चाहिए। उन्होंने हिंदू संघर्ष समिति के साधु नरेंद्र पवार के पास दोनों पक्षों के बैठकर मामले का समाधान निकालने की सलाह दी।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में SIR का महाअभियान 78.73% पूरा! DM उमेश मिश्रा बोले, ‘एक भी पात्र मतदाता न छूटे’, मीडिया-पार्टियों से अपील!

उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया या थाने के सामने एक-दूसरे पर आरोप लगाकर बदनाम करने से किसी को कोई लाभ नहीं होगा। वहीं, पुलिस शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें