Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » शिवभक्तों की सुरक्षा में मुज़फ़्फ़रनगर पहुंचा ATS का दस्ता: शिव चौक से मीनाक्षी चौक तक ATS, RRF और पुलिस बल के साथ SSP ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

शिवभक्तों की सुरक्षा में मुज़फ़्फ़रनगर पहुंचा ATS का दस्ता: शिव चौक से मीनाक्षी चौक तक ATS, RRF और पुलिस बल के साथ SSP ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह हाई अलर्ट पर पहुंच गई है। बुधवार को एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड यानी ATS का दस्ता जनपद पहुंच गया, जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने दोपहर करीब एक बजे शिव चौक से मीनाक्षी चौक तक पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर सुरक्षा इंतजामों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, एएसपी/सीओ सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा समेत पुलिस के कई अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान ATS, RRF, QRT और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवानों ने पूरे कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शिव चौक पर पहुंचकर एसएसपी और एसपी सिटी ने शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया और यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ियों से संवाद करते हुए उनसे निर्धारित कांवड़ मार्ग का पालन करने, अनुशासन बनाए रखने और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को बहुस्तरीय बनाया गया है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष पुलिस बल की तैनाती की गई है, जबकि सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी लगातार निगरानी रखेंगे ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि अति संवेदनशील इलाकों पर विशेष फोर्स तैनात है और पूरे कांवड़ मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात जवानों को निर्देश दिए कि वे संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर विशेष नजर रखें, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार गश्त करें, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखें और किसी भी सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

ALSO READ THIS :  मुख्य सचिव और DGP के दौरे से पहले मुज़फ्फरनगर अलर्ट: रातों-रात चमकी भगतसिंह रोड, शिव चौक पर बनी डिजिटल कांवड़ गैलरी

मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस ने कांवड़ यात्रा के लिए अस्थायी पुलिस चौकियां, सहायता केंद्र और कंट्रोल रूम भी सक्रिय कर दिए हैं। डॉग स्क्वॉड, एंटी सबोटाज (AS) चेक टीम और अन्य सुरक्षा इकाइयां लगातार चेकिंग अभियान चला रही हैं ताकि करोड़ों श्रद्धालुओं की यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

 


टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें