Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में ‘पर्दानशी’ हुए नॉनवेज होटल–रेस्टोरेंट: ASP ने मीट कारोबारियों से वार्ता कर दी सख्त हिदायत, दुकानों को पर्दे से ढकने के निर्देश

मुजफ्फरनगर में ‘पर्दानशी’ हुए नॉनवेज होटल–रेस्टोरेंट: ASP ने मीट कारोबारियों से वार्ता कर दी सख्त हिदायत, दुकानों को पर्दे से ढकने के निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ने के साथ ही प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के. मिश्रा ने शहर के मीनाक्षी चौक क्षेत्र का निरीक्षण किया और नॉनवेज होटल व मीट की दुकानों के संचालकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एएसपी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने सभी होटल और मीट विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि दुकान पर रखा मीट किसी भी स्थिति में खुले में दिखाई नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मीट को हरे या किसी अन्य कपड़े से पूरी तरह ढककर रखा जाए, ताकि कांवड़ मार्ग से गुजरने वाले शिवभक्तों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान बना रहे और किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य किसी के व्यवसाय में अनावश्यक हस्तक्षेप करना नहीं, बल्कि कांवड़ यात्रा के दौरान शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। सभी दुकानदारों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और सहयोग बनाए रखने की अपील की गई।

मीडिया से बातचीत में एएसपी ने बताया कि कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जिलाधिकारी स्तर से निर्देश जारी होते हैं तो कांवड़ यात्रा के दौरान संबंधित दुकानों को बंद कराने की कार्रवाई भी की जाएगी।

प्रशासन का कहना है कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या विवाद की स्थिति से बचने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि करोड़ों शिवभक्तों की यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।

ALSO READ THIS :  90 वर्षीय सास को कांवड़ में बैठाकर कांवड़ यात्रा कर रही हरियाणवी सिंगर काजल चौधरी, मां-बेटे बारी-बारी से उठा रहे कांवड़

 


टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें