Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर में मकान में आग, लाखों का सामान जला: बच्चों को लेकर अस्पताल गया था परिवार, पड़ोसियों ने ताला तोड़कर बुझाई आग; घर में रखा गैस सिलेंडर चपेट में आने से बचा

मुज़फ़्फ़रनगर में मकान में आग, लाखों का सामान जला: बच्चों को लेकर अस्पताल गया था परिवार, पड़ोसियों ने ताला तोड़कर बुझाई आग; घर में रखा गैस सिलेंडर चपेट में आने से बचा

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के किला मोहल्ले में अबकारी रोड स्थित एक मकान में आग लगने से घरेलू सामान जलकर राख हो गया। जिस समय आग लगी, मकान मालिक लवकुश अपने बच्चों को लेकर अस्पताल गया हुआ था। घर में कोई मौजूद नहीं था। कमरे से धुआं और आग की लपटें उठती देख पड़ोसियों ने बिजली विभाग को सूचना देकर सप्लाई बंद कराई और मकान का ताला तोड़कर आग बुझाने में जुट गए। घर में गैस सिलेंडर भी रखा था। पड़ोसियों की तत्परता से आग सिलेंडर तक पहुंचने से पहले ही उस पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

आग की चपेट में आने से कमरे में रखा सोफा, बेड, अलमारी, टीवी, फ्रिज, बिस्तर, नकदी और अन्य घरेलू सामान जल गया। शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

स्थानीय लोगों और परिवार ने आरोप लगाया कि आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड को करीब 10 बार फोन किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई और जब कॉल रिसीव हुई भी तो दमकल की गाड़ी देर से पहुंची। उनका कहना था कि पुलिस के आपातकालीन नंबर 112 और 100 पर भी सूचना दी गई थी।

वहीं, FSO आरके यादव ने देरी के आरोपों पर कहा कि सूचना मिलते ही टीम रवाना हो गई थी। आपात स्थिति में पीड़ितों को समय अधिक लगने का अहसास हो सकता है, लेकिन टीम कुछ समय बाद मौके पर पहुंची और आग बुझाई।

लवकुश ने बताया कि वह बच्चों को लेकर अस्पताल गया था। इसी दौरान पड़ोसियों का फोन आया तो वह घर पहुंचा, लेकिन तब तक काफी सामान और नकदी जल चुकी थी। परिवार मजदूरी करके गुजर-बसर करता है। आग में घरेलू सामान नष्ट होने से उसे बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर के 'डेथ प्वाइंट' पर बुझ गया घर का इकलौता चिराग
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें