Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर हवन-यज्ञ: मंत्री कपिल देव ने दी आहुति, आबकारी रोड स्थित प्राचीन वाल्मीकि मंदिर में हुआ आयोजन, आज नगर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा

मुज़फ़्फ़रनगर में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर हवन-यज्ञ: मंत्री कपिल देव ने दी आहुति, आबकारी रोड स्थित प्राचीन वाल्मीकि मंदिर में हुआ आयोजन, आज नगर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आबकारी रोड स्थित भगवान वाल्मीकि के प्राचीन मंदिर में सोमवार को करीब 12 बजे हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर पहुंचकर भगवान वाल्मीकि के दर्शन किए और हवन में आहुति देकर उनके आदर्शों को याद किया। जयंती के अवसर पर आज नगर में भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।

 

हवन-यज्ञ के बाद मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने महर्षि वाल्मीकि को सनातन संस्कृति और संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि का जीवन दया, करुणा, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश देता है। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का काम करते हैं।

मंत्री ने कहा कि माता सीता को आश्रय देने और लव-कुश को संस्कारवान बनाने में महर्षि वाल्मीकि की भूमिका नारी सम्मान, युवा सशक्तीकरण और चरित्र निर्माण की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को अपनाकर समाज में आपसी सद्भाव और एकता को मजबूत किया जा सकता है।

कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखकर उन्हें सम्मान दिया है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके प्राकट्य उत्सव पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

इस दौरान मंत्री ने वाल्मीकि समाज सहित समस्त सनातन समाज को जयंती की शुभकामनाएं दीं और महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर: लूटेरे नौकर ने व्यापारी पर हथौडे से किया हमला, कुछ घंटे बाद पुलिस ने कर दिया एनकाउंटर
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें