Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में तमंचे संग युवक का VIDEO हुआ वायरल: पुलिस के रडार पर मखियाली गांव का तमंचेबाज युवक

मुजफ्फरनगर में तमंचे संग युवक का VIDEO हुआ वायरल: पुलिस के रडार पर मखियाली गांव का तमंचेबाज युवक

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट कर रौब झाड़ना अब एक युवक को भारी पड़ सकता है। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव मखियाली निवासी युवक का तमंचे और कारतूस के साथ बनाया गया वीडियो एवं फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस की साइबर सेल भी सक्रिय हो गई है। मंगलवार देर रात करीब एक बजे साइबर सेल ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए मंडी कोतवाली पुलिस को जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

वायरल वीडियो और तस्वीरों में युवक खुलेआम तमंचे का प्रदर्शन करता दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई। प्रारंभिक जांच में युवक की पहचान गांव मखियाली निवासी वंश के रूप में हुई है।

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वायरल वीडियो कब बनाया गया, तमंचा कहां से आया, इसे तमंचा किसने उपलब्ध कराया और इसके पीछे कोई आपराधिक नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। पुलिस वायरल वीडियो की तकनीकी जांच के साथ-साथ युवक की गतिविधियों और उसके संपर्कों की भी पड़ताल कर रही है।

पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर विषय है। जांच के बाद तमंचे के संबंध में युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल साइबर सेल और मंडी कोतवाली पुलिस संयुक्त रूप से पूरे मामले की जांच कर रही है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि पुलिस युवक को कब हिरासत में लेकर पूछताछ करती है और जांच में क्या नए तथ्य सामने आते हैं।

ALSO READ THIS :  मुख्य सचिव और DGP के दौरे से पहले मुज़फ्फरनगर अलर्ट: रातों-रात चमकी भगतसिंह रोड, शिव चौक पर बनी डिजिटल कांवड़ गैलरी

 


टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें