Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर में मंगल बाज़ार के दुकानदारों की ‘उम्मीदों पर फिरा पानी’: कांवड़ यात्रा में महीने भर बंद रहा पैठ बाजार, आज दुकानें लगाने पहुंचे तो जलमग्न मिला ग्राउंड

मुज़फ़्फ़रनगर में मंगल बाज़ार के दुकानदारों की ‘उम्मीदों पर फिरा पानी’: कांवड़ यात्रा में महीने भर बंद रहा पैठ बाजार, आज दुकानें लगाने पहुंचे तो जलमग्न मिला ग्राउंड

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। नुमाइश ग्राउंड में प्रत्येक मंगलवार को लगने वाला साप्ताहिक पैठ बाजार यानी मंगल बाजार मंगलवार को जलभराव के कारण नहीं लग सका। कांवड़ यात्रा के चलते करीब एक महीने तक बाजार बंद रहने के बाद दुकानदारों को उम्मीद थी कि इस मंगलवार से उनका कारोबार दोबारा शुरू होगा, लेकिन मौसम की मार ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी।

मंगलवार सुबह जब बड़ी संख्या में दुकानदार दुकान लगाने के लिए नुमाइश ग्राउंड पहुंचे तो वहां बारिश का पानी भरा हुआ था। ग्राउंड में दुकानें लगाना संभव नहीं था। ऐसे में कई दुकानदारों ने मजबूरी में ग्राउंड के बाहर सड़क किनारे अपनी दुकानें सजानी शुरू कर दीं।

सड़क किनारे दुकान लगाने पर पुलिस ने हटाया

सड़क किनारे दुकानें लगने की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने दोपहर करीब 12 बजे दुकानदारों को सड़क से दुकानें हटाने के लिए कहा। इससे दुकानदारों में नाराजगी बढ़ गई और मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई।

सूचना मिलने पर एसडीएम सदर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों से बातचीत की और सड़क से थोड़ा पीछे दुकानें लगाने का सुझाव दिया। हालांकि, दुकानदारों का कहना था कि निर्धारित जगह पर भी जलभराव और व्यवस्था की समस्या के कारण दुकान लगाना आसान नहीं है।

एक महीने से बंद था कारोबार, अब बारिश ने बढ़ाई मुश्किल

बाजार से जुड़े दुकानदारों का कहना है कि कांवड़ यात्रा के कारण पहले ही एक महीने तक उनका कारोबार बंद रहा। अब बाजार दोबारा शुरू होने की उम्मीद थी, तो नुमाइश ग्राउंड में पानी भरने के कारण दुकानें नहीं लग पा रही हैं।

ALSO READ THIS :  सरदार पटेल की 150वीं जयंती: हनुमत मंडल ने की बैठक, राष्ट्र एकता के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

दुकानदारों ने बताया कि लगातार कारोबार बंद रहने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कई परिवारों के बच्चों की स्कूल फीस तक नहीं दी गई। उनका कहना है कि ये बाजार उनके परिवार की रोजी-रोटी का मुख्य साधन है और यदि दुकानें नहीं लगेंगी तो घर का खर्च चलाना मुश्किल हो जाएगा।

दुकानदारों कि मांग है कि उन्हें ऐसी जगह उपलब्ध कराई जाए, जहां वे बिना यातायात बाधित किए अपनी दुकानें लगा सकें और उनका कारोबार भी प्रभावित न हो।


[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें