Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मंसूरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 24 घंटे के भीतर लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा, 3 लुटेरे गिरफ्तार, नकदी व बाइक बरामद

मंसूरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 24 घंटे के भीतर लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा, 3 लुटेरे गिरफ्तार, नकदी व बाइक बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ्फ़रनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र में राहगीरों से लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हुए बदमाश पुलिस से ज्यादा देर तक नहीं बच सके। मुज़फ्फ़रनगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सनसनीखेज लूटकांड का खुलासा करते हुए तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की पूरी 28,500 रुपये की रकम और वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें भी बरामद कर ली हैं।

पुलिस ऑफिस में मंगलवार दोपहर 2 बजे एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि 6 जुलाई को बैगराजपुर निवासी मुस्तफा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जंगल के रास्ते से गुजरते समय बाइक सवार बदमाशों ने उससे 3,500 रुपये लूट लिए। इसी दौरान आरोपियों ने समीर और आरिफ नामक दो अन्य लोगों के साथ मारपीट कर उनसे भी नगदी लूट ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी।

SP सिटी अमृत जैन ने आगे बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया और अलग-अलग टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तकनीकी साक्ष्य जुटाए और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगातार की गई कार्रवाई के चलते पुलिस ने घटना के महज 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रिंस, राजा उर्फ प्रशांत और सौरभ के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद पुलिस ने इनके कब्जे से लूट की पूरी रकम 28,500 रुपये बरामद कर ली। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें भी जब्त कर ली गईं।

ALSO READ THIS :  हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड: 2 साल पुरानी रंजिश, गाने के विवाद से लेकर कार में GPS लगाने तक की पूरी इनसाइड स्टोरी,कनाडा से धमकी मिली

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इनका संबंध अन्य लूट और आपराधिक घटनाओं से तो नहीं है।

SP सिटी ने सीओ खतौली रूपाली राय चौधरी और प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिए जाने पर बधाई दी।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें