Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » महिला ने युवक को पकड़ा, चौराहे पर थप्पड़ों की बरसात, VIDEO वायरल: मुज़फ़्फ़रनगर के चंदा चौराहे की घटना, पर्स छीनकर भागने के शक में लोगों ने युवक को पीटा

महिला ने युवक को पकड़ा, चौराहे पर थप्पड़ों की बरसात, VIDEO वायरल: मुज़फ़्फ़रनगर के चंदा चौराहे की घटना, पर्स छीनकर भागने के शक में लोगों ने युवक को पीटा

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर की शहर कोतवाली क्षेत्र के नावल्टी चौराहे पर सोमवार शाम करीब 5 बजे एक महिला और कुछ लोगों ने युवक को पकड़कर पीट दिया। इस घटना का एक वीडियो मंगलवार सुबह करीब 7 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला युवक को थप्पड़ मारती दिखाई दे रही है, जबकि आसपास मौजूद लोग भी उसकी पिटाई करते नजर आ रहे हैं। आरोप लगाया जा रहा है कि महिला का पर्स छीनकर भागने के शक में युवक को पकड़ा गया था। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवक को हिरासत में ले लिया। बाद में युवक पुलिस की हिरासत में कान पकड़कर महिला से माफी मांगता भी दिखाई दिया।

मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के नावल्टी चौराहे का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में युवक को घेरकर पीटते हुए देखा जा सकता है। महिला भी गुस्से में उसे थप्पड़ मारती नजर आती है। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पुलिसकर्मी आरोपित युवक को अपने साथ ले गए।

शिव चौक स्थित आबकारी पुलिस चौकी प्रभारी शशि कपूर ने बताया कि युवक को पकड़कर कोतवाली लाया गया था। लोगों को शक था कि वह महिला के हाथ से पर्स छीनकर भाग रहा था। हालांकि, पूछताछ में युवक ने बताया कि चलते समय पर्स उसके हाथ में उलझ गया था।

चौकी प्रभारी के मुताबिक, इस मामले में न तो कोई तहरीर मिली है और न ही कोई शिकायतकर्ता थाने पहुंचा। जिस महिला का पर्स बताया जा रहा था, वह भी मौके से चली गई थी। ऐसे में पर्स छीनने की बात को लेकर पुलिस के सामने युवक का बयान और मौके पर मौजूद लोगों का शक है, लेकिन शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

ALSO READ THIS :  दलित प्रधान ने DM को सौंपी लेखपाल की फोन रिकॉर्डिंग! बंजर भूमि पर दबंगों के अवैध कब्जे की शिकायत

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक की पिटाई और बाद में कान पकड़कर माफी मांगने का दृश्य लोगों का ध्यान खींच रहा है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें