Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर में तेंदुए का आतंक,पालतू कुत्ते को उतारा मौत के घाट,वन विभाग के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!

 मुज़फ़्फ़रनगर में तेंदुए का आतंक,पालतू कुत्ते को उतारा मौत के घाट,वन विभाग के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। जनपद के पीपलशाह गांव में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। मंगलवार रात करीब 9 को बाद गांव में घुसा एक तेंदुआ घर के बाहर से एक पालतू कुत्ते को उठाकर ले गया और कुछ दूरी पर ले जाकर उसे मार डाला। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए तेंदुए का पीछा किया, जिसके बाद तेंदुआ कुत्ते का शव छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।

ग्रामीणों के मुताबिक मृत कुत्ते के गले पर तेंदुए के दांतों के गहरे निशान मिले हैं, जिससे स्पष्ट है कि हमला जंगली जानवर ने ही किया। घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि तेंदुआ गांव में घरों के बाहर तक पहुंच रहा है तो कभी भी किसी बच्चे या ग्रामीण पर हमला कर सकता है।

घटना की सूचना मिलने पर भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य विकास शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से कॉल पर बात करते हुए तत्काल तेंदुए को पकड़ने की मांग की।

विकास शर्मा ने आरोप लगाया कि वन विभाग लगातार शिकायतों के बावजूद गंभीरता नहीं दिखा रहा है। उनका कहना है कि विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो जल्द ही डीएफओ कार्यालय पर तालाबंदी और प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी वन विभाग की होगी।

ग्रामीणों ने भी वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाने, गश्त बढ़ाने और तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है ताकि लोगों में व्याप्त भय का माहौल खत्म हो सके।

ALSO READ THIS :  मुज़फ्फरनगर में शिमला का अहसास: शीतलहर ने बरपाया कहर, सड़कों पर उतरे अधिकारी

 

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें