Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » शामली से उत्तराखंड तक बिजली तार चोर गैंग का नेटवर्क! मुठभेड़ में 4 गिरफ्तार, ट्रांसफार्मर कॉयल और 10 बंडल तार बरामद

शामली से उत्तराखंड तक बिजली तार चोर गैंग का नेटवर्क! मुठभेड़ में 4 गिरफ्तार, ट्रांसफार्मर कॉयल और 10 बंडल तार बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में ट्रांसफार्मर कॉयल और बिजली के तार चोरी करने वाले कथित अंतरराज्यीय गिरोह को लेकर पुलिस ने बुधवार को बड़ा खुलासा किया। तितावी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें एक आरोपी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस लाइन सभागार में SSP संजय कुमार वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्रवाई और पूछताछ में सामने आई जानकारी साझा की।

SSP के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भैसरहेड़ी निवासी शाहनवाज और शाहरुख उर्फ जुनैद, ताहिर तथा दिल्ली निवासी मौ. आसिफ के रूप में हुई है। शाहनवाज को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, दो खोखे और दो जिंदा कारतूस, दो चाकू, दो बाइक, चोरी के लिए इस्तेमाल की गई पिकअप, ट्रांसफार्मर कॉयल और बिजली के तार बरामद हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर की रात तितावी पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बिजली के तार और ट्रांसफार्मर कॉयल चोरी करने वाला गिरोह इलाके में सक्रिय है। भगत होटल के सामने अमीरनगर जाने वाले रास्ते के पास पुलिस टीम पहुंची तो कथित बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस के मुताबिक, जवाबी कार्रवाई में शाहनवाज घायल हुआ और तीन अन्य आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों ने मुज़फ़्फ़रनगर, शामली और उत्तराखंड के अलग-अलग स्थानों से बिजली उपकरण चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने किन-किन स्थानों पर वारदात की और चोरी का सामान किन लोगों को बेचा जाता था।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में राणा बंधु परिवार से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी: कादिर राणा और नूर सलीम राणा से लेकर रडार पर शाहनवाज राणा

पुलिस के मुताबिक, आरोपी चोरी किए गए बिजली के तार और उपकरणों को अलग-अलग जगहों पर बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे। बरामद 5 हजार रुपये भी पुलिस ने चोरी के सामान की बिक्री के बाद बचे हुए पैसे बताए हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के माल को खरीदने वालों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

शाहनवाज के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज होने की बात पुलिस ने बताई है। इनमें आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, चोरी और विद्युत अधिनियम से जुड़े मामले शामिल हैं। ताहिर और मौ. आसिफ के खिलाफ भी पहले से विद्युत अधिनियम समेत अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

पुलिस कार्रवाई करने वाली टीम को SSP ने 15 हजार रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें