Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: गोली लगने से दो शातिर घायल, एक कांबिंग के दौरान गिरफ्तार, तमंचे–कारतूस और चोरी का सामान समेत बाइक बरामद

मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: गोली लगने से दो शातिर घायल, एक कांबिंग के दौरान गिरफ्तार, तमंचे–कारतूस और चोरी का सामान समेत बाइक बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस और चोर गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई। रथेड़ी रोड पर हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से गिरोह के दो सदस्य रिजवान और हाशिम घायल हो गए। वहीं, उनका एक साथी इरशाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इलाके में कॉम्बिंग अभियान चलाकर उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी अक्टूबर में एक मकान में हुई चोरी की वारदात में शामिल थे और पुलिस को उनकी तलाश थी।

CO नई मंडी राजू कुमार साव के अनुसार, नई मंडी कोतवाली पुलिस को चोर गिरोह के सदस्यों की तलाश थी। इसी दौरान रथेड़ी रोड पर पुलिस और बदमाशों का आमना-सामना हो गया। इस दौरान मुठभेड़ हुई, जिसमें गोली लगने से रिजवान और हाशिम घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

CO ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान गिरोह का तीसरा सदस्य इरशाद मौके से निकल गया। इसके बाद पुलिस ने इलाके में कॉम्बिंग अभियान चलाया और उसे भी गिरफ्तार कर लिया। इस तरह पुलिस ने चोर गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ लिया।

CO के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी अक्टूबर महीने में एक मकान में चोरी की वारदात में शामिल थे। इस मामले में पुलिस को गिरोह के सदस्यों की तलाश थी। आरोपियों के कब्जे से तमंचे, कारतूस, चोरी का सामान और एक बाइक बरामद की गई है। पुलिस अब बरामद सामान और हथियारों के संबंध में आगे की जांच कर रही है।

ALSO READ THIS :  हरिद्वार में ज्वेलर्स से लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, चांदी के सिक्के से लेकर आईफोन और बाइक तक बरामद
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें