Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर में पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़: 15 हजार का इनामी समेत 2 हिस्ट्रीशीटर घायल, फायरिंग के बाद दबोचे गए रिजवान और रिहान घायल

मुज़फ़्फ़रनगर में पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़: 15 हजार का इनामी समेत 2 हिस्ट्रीशीटर घायल, फायरिंग के बाद दबोचे गए रिजवान और रिहान घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। रतनपुरी थाना पुलिस ने शनिवार रात करीब 10 मुठभेड़ के दौरान 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी समेत दो हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, जिसके जवाब में आत्मरक्षा में की गई पुलिस कार्रवाई में दोनों घायल हो गए। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक जीवित गौवंश, गौकशी के उपकरण, चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिजवान पुत्र बाबू और रिहान पुत्र बाबू, निवासीगण ग्राम रियावली नंगला, थाना रतनपुरी के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार रात रतनपुरी पुलिस ग्राम टोडा नगला मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान टोडा नगला मार्ग से जाने वाली चकरोड पर एक बाइक खड़ी दिखाई दी। पुलिस टीम जब मोटरसाइकिल की जांच के लिए वहां पहुंची तो मौके पर मौजूद दो लोगों ने कथित तौर पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस का दावा है कि फायरिंग में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी रिजवान रतनपुरी थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, गौवध, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। CO बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि रिजवान गाजियाबाद के भोजपुर थाने में दर्ज एक मामले में वांछित चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित था। दूसरा आरोपी रिहान भी हिस्ट्रीशीटर बताया गया है। उसके खिलाफ भी गौवध अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और अन्य मामलों में कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

ALSO READ THIS :  ‘जिम लवर’ शिवभक्त लेकर आया ‘मिनी जिम कांवड़': दिल्ली के कांवड़िया अमित बोले, ‘शरीर को मंदिर बनाओ, नशे का घर नहीं’

दोनों आरोपियों के कब्जे से एक गौवंश, गौकशी के उपकरण, दो तमंचे और कारतूस, एक चोरी की बाइक भी बरामद किए गए हैं।

 


टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें