Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर में आधी रात पुलिस की ATM ठगों से मुठभेड़: एक बदमाश गोली लगने से घायल, दूसरा कांबिंग में गिरफ्तार, 10 ATM कार्ड और तमंचा बरामद

मुज़फ़्फ़रनगर में आधी रात पुलिस की ATM ठगों से मुठभेड़: एक बदमाश गोली लगने से घायल, दूसरा कांबिंग में गिरफ्तार, 10 ATM कार्ड और तमंचा बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में देर रात पुलिस और ATM ठगों के बीच मुठभेड़ हो गई। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के बामनहेड़ी के जंगल में करीब रात 12:30 बजे हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, घायल बदमाश की पहचान फैजान के रूप में हुई है। वहीं उसके साथी प्रशांत को मुठभेड़ के बाद जंगल में चलाए गए कॉम्बिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया। घायल फैजान को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, दोनों बदमाश ATM बदलकर लोगों से ठगी करते थे। खास तौर पर बुजुर्ग लोगों को निशाना बनाकर ATM कार्ड बदलने और उनके खातों से रकम निकालने की वारदातें करने की बात सामने आई है। दोनों यूपी और उत्तराखंड के कई जिलों में इस तरह की वारदातें कर चुके हैं।

मुठभेड़ के बाद घायल फैजान ओट इसके साथी प्रशांत के पास से 10 ATM कार्ड, एक तमंचा, कारतूस और एक बाइक बरामद होने का दावा किया गया है। पुलिस अब बरामद ATM कार्डों और दोनों आरोपियों से जुड़ी पिछली वारदातों की जानकारी जुटा रही है।

देर रात बामनहेड़ी के जंगल में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने उनके दूसरे साथियों और दोनों आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क की भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

ALSO READ THIS :  महिला अपराध से साइबर क्राइम तक… पुलिस की दी गई स्पेशल ट्रेनिंग: मुज़फ़्फ़रनगर में मिशन शक्ति केंद्रों के पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण; फील्ड की चुनौतियों पर भी हुई चर्चा
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें