Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 28 लाख के 256 खोए मोबाइल बरामद; मालिकों को सौंपे फोन

मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 28 लाख के 256 खोए मोबाइल बरामद; मालिकों को सौंपे फोन

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुजफ्फरनगर। किसी का मोबाइल तीन महीने पहले खो गया था, तो किसी का फोन मिलने की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी थी। लेकिन मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस की तकनीकी पड़ताल से 256 लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस मिल गए। पुलिस ने तीन महीने के भीतर अलग-अलग स्थानों से करीब 28 लाख रुपये कीमत के स्मार्टफोन बरामद किए हैं। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे पुलिस लाइन स्थित मंदिर परिसर में SSP सूरज कुमार राय ने मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। इस दौरान SP क्राइम इंदु सिद्धार्थ भी मौजूद रहीं।

SSP सूरज कुमार राय के मुताबिक, जिले में गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सर्विलांस सेल और विभिन्न थानों की टीम ने भारत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद ली। आधुनिक सर्विलांस तकनीक से प्राप्त ट्रेसेबिलिटी डिटेल के आधार पर मोबाइल फोन की लोकेशन और इस्तेमाल से जुड़े सुराग जुटाए गए। इसी प्रक्रिया के जरिए तीन महीने में 256 स्मार्टफोन बरामद किए गए।

गुरुवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान SSP ने सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर लोगों ने खुशी जताई और पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस के अनुसार, बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 28 लाख रुपये है।

इस अभियान में सर्विलांस सेल प्रभारी निरीक्षक रवेंद्र सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल विकास सिरोही, कालूराम और राहुल सिरोही की टीम शामिल रही। पुलिस का कहना है कि खोए और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी के लिए अभियान लगातार जारी है।

ALSO READ THIS :  पुलिस की प्रेमी के पिता के कातिल से मुठभेड़: मुख्य आरोपी शुभम पैर में लगी गोली लगने से घायल, वारदात के 8 दिन बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें