Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » आरक्षण की मांग पर मुज़फ़्फ़रनगर में ‘बवाल’: शिव चौक पर पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी, रोकी गई हरिद्वार से दिल्ली जा रही पदयात्रा

आरक्षण की मांग पर मुज़फ़्फ़रनगर में ‘बवाल’: शिव चौक पर पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी, रोकी गई हरिद्वार से दिल्ली जा रही पदयात्रा

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। आरक्षण व्यवस्था में बदलाव और आर्थिक आधार पर आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर मुज़फ़्फ़रनगर में राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार महासभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली की ओर पदयात्रा पर निकले संगठन के कार्यकर्ताओं को शिव चौक पर पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस प्रशासन के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार महासभा के अध्यक्ष अक्षय त्यागी और महिला जिला अध्यक्ष ममता त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ता हरिद्वार से दिल्ली की ओर पदयात्रा कर रहे थे। संगठन की प्रमुख मांग UGC के नियमों में बदलाव और आर्थिक स्थिति के आधार पर आरक्षण लागू करने की है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनका आंदोलन किसी जाति विशेष के खिलाफ नहीं है। उनका कहना है कि आरक्षण का आधार जाति की बजाय आर्थिक स्थिति होनी चाहिए और इसका लाभ आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मिलना चाहिए।

शिव चौक पर पुलिस द्वारा पदयात्रा रोके जाने के बाद माहौल गरमा गया। प्रदर्शनकारियों की पुलिस अधिकारियों से तीखी नोकझोंक हुई। सूचना पर सीओ सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें समझाया और स्थिति को संभाला।

प्रदर्शन के दौरान मुज़फ़्फ़रनगर के मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग भी संगठन के समर्थन में शामिल हुए। इसके बाद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय त्यागी और महिला जिला अध्यक्ष ममता त्यागी ने सीओ सिटी को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

अधिकारियों की ओर से बातचीत और आश्वासन के बाद पदयात्रा को फिलहाल रोक दिया गया। हालांकि संगठन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

ALSO READ THIS :  UP: मुजफ्फरनगर सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, हरियाणा से अस्थि विसर्जन करने जा रहे थे हरिद्वार

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने स्थिति पर नजर बनाए रखी। फिलहाल शिव चौक पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच विवाद बातचीत के बाद शांत हो गया।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

2027 की चुनावी बिसात पर मुज़फ़्फ़रनगर में NDA की कवायद: अमरजीत गुर्जर ने साधे हिंदू संगठन और भाजपा-शिवसेना नेता, समन्वय बैठक में बोले- ‘शिवसेना के सहयोग से फिर प्रचंड बहुमत से बनेगी योगी सरकार’

ज़रूर पढ़ें