Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » नेपाल आपदा में मदद को आगे आया मुज़फ़्फ़रनगर: 3.11 लाख नकद सहयोग के साथ राहत सामग्री रवाना, पालिकाध्यक्ष की पहल पर चला ‘नेपाल हेल्पिंग हैंड’ अभियान

नेपाल आपदा में मदद को आगे आया मुज़फ़्फ़रनगर: 3.11 लाख नकद सहयोग के साथ राहत सामग्री रवाना, पालिकाध्यक्ष की पहल पर चला ‘नेपाल हेल्पिंग हैंड’ अभियान

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर से नेपाल के आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत सामग्री भेजी गई। नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की पहल पर चलाए गए ‘नेपाल हेल्पिंग हैंड’ अभियान के तहत जुटाई गई खाद्य सामग्री से भरा वाहन मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे टाउनहाल मैदान से नेपाल के लिए रवाना किया गया। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

अभियान के तहत नगरपालिका परिषद के सभासदों, अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और व्यापारिक संगठनों ने भी सहयोग किया। लोगों ने अपनी क्षमता के अनुसार चावल, आटा, दाल, घी-तेल और अन्य सूखा राशन उपलब्ध कराया। अभियान में 3 लाख 11 हजार रुपये का नकद सहयोग मिलने की बात भी पालिकाध्यक्ष ने बताई।

राहत सामग्री रवाना करते हुए मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि संकट की घड़ी में जरूरतमंद लोगों की सहायता करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अभियान में सहयोग करने वाले नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न संगठनों के प्रति आभार जताया।

पालिकाध्यक्ष ने कहा कि भारत और नेपाल के संबंध केवल पड़ोसी देशों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि दोनों देशों के सामाजिक और सांस्कृतिक संबंध भी गहरे हैं। ऐसे समय में नेपाल के आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आना मानवीय दायित्व है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत द्वारा आपदा के समय पड़ोसी और मित्र देशों की सहायता के प्रयासों का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा को प्राथमिकता दिए जाने की बात भी कही।

मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि ‘नेपाल हेल्पिंग हैंड’ अभियान समाज की सेवा भावना का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग वर्गों के लोगों ने मिलकर जिस तरह सहयोग किया, उससे आपदा प्रभावित लोगों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास मजबूत हुआ है।

ALSO READ THIS :  मुज़फ़्फ़रनगर में एक करोड़ की कीमत की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSP ने पुलिस को दिया ₹15 हजार का इनाम, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

इस दौरान व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल, राकेश त्यागी, जनार्दन विश्वकर्मा, युवा भाजपा नेता विकल्प जैन, सभासद कुसुमलता पाल, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, रजत धीमान, योगेश मित्तल, शौकत अंसारी, हकीम इरशाद अंसारी, प्रशांत गौतम, नवनीत गुप्ता, अनुज कुमार, विजय कुमार चिंटू, प्रमोद अंबेडकर, सुंदर सिंह, ईओ पवन कुमार, एनएसए डॉ. अनु चौधरी, एई नैपाल सिंह, जेई जितेंद्र सैनी, लिपिक एसबीएस रुचि शर्मा, पूर्व सभासद आशुतोष गुप्ता, डीके जैन, विपिन जैन आदि मौजूद रहे।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

2027 की चुनावी बिसात पर मुज़फ़्फ़रनगर में NDA की कवायद: अमरजीत गुर्जर ने साधे हिंदू संगठन और भाजपा-शिवसेना नेता, समन्वय बैठक में बोले- ‘शिवसेना के सहयोग से फिर प्रचंड बहुमत से बनेगी योगी सरकार’

ज़रूर पढ़ें