मुज़फ़्फ़रनगर। शिव सेना (भवानी सेना) महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी ने की, जबकि संचालन सविता गौतम ने किया। बैठक में महिला मोर्चा की जिला कमेटी के गठन और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से तीन महिला पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। निशा वर्मा को जिला कोषाध्यक्ष, पूनम चाहल को जिला उपाध्यक्ष और राखी प्रजापति को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने और महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने की अपेक्षा जताई गई।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी ने बताया कि जिला कमेटी का शेष गठन भी जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी तीन-चार दिनों में शेष पदों पर जिम्मेदारियां तय कर जिला कमेटी की सूची कार्यालय में सौंप दी जाएगी।
बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान को तेज करने का आह्वान किया गया। कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर महिलाओं के बीच पहुंच बढ़ाने और संगठन की गतिविधियों को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
पूनम चौधरी ने कहा कि महिला मोर्चा को बूथ और जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए लगातार अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने महिलाओं की संगठन में भागीदारी बढ़ाने और अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने की दिशा में काम करने की बात कही।
बैठक में सविता गौतम, पूनम गर्ग, सविता कश्यप, जिला महामंत्री सुमन प्रजापति, अनीता प्रजापति, आरती पाल, कमलेश और अनीता ठाकुर सहित अन्य महिला पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहीं।

