Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर में एक करोड़ की कीमत की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSP ने पुलिस को दिया ₹15 हजार का इनाम, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

मुज़फ़्फ़रनगर में एक करोड़ की कीमत की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSP ने पुलिस को दिया ₹15 हजार का इनाम, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा के तहत बुढ़ाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मंगलवार को एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 218 ग्राम अवैध स्मैक बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक बरामद स्मैक की कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। आरोपी के पास से स्मैक की तौल में इस्तेमाल किया जाने वाला कांटा भी बरामद किया गया है।

पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार दोपहर 3 बजे आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान SSP संजय कुमार वर्मा द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अहसान राणा के रूप में हुई है। यह कार्रवाई एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडिक के निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान की गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में स्मैक कहां से लाई गई थी। साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मादक पदार्थ की खेप को आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

SSP का कहना है कि जांच के दौरान पुलिस कथित मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी जुटा रही है। पुलिस का फोकस सप्लाई चेन तक पहुंचने और इस कारोबार में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने पर है।

पुलिस के मुताबिक ऑपरेशन सवेरा के तहत नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुढ़ाना पुलिस की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

ALSO READ THIS :  Nhrc: अब मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष चयन पर कांग्रेस ने जताई नाराजगी, कहा

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बुढ़ाना पुलिस के इस सराहनीय कार्य को देखते हुए पुलिस टीम के लिए 15 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

2027 की चुनावी बिसात पर मुज़फ़्फ़रनगर में NDA की कवायद: अमरजीत गुर्जर ने साधे हिंदू संगठन और भाजपा-शिवसेना नेता, समन्वय बैठक में बोले- ‘शिवसेना के सहयोग से फिर प्रचंड बहुमत से बनेगी योगी सरकार’

ज़रूर पढ़ें