Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर में सपा नेताओं का सड़क पर जूतम–पैजार: मीनाक्षी चौक पर भिड़े नदीम-इसरार, गाड़ी में तोड़फोड़ के बाद सड़क से गली तक पहुंची लड़ाई, VIDEO वायरल

मुज़फ़्फ़रनगर में सपा नेताओं का सड़क पर जूतम–पैजार: मीनाक्षी चौक पर भिड़े नदीम-इसरार, गाड़ी में तोड़फोड़ के बाद सड़क से गली तक पहुंची लड़ाई, VIDEO वायरल

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में समाजवादी पार्टी के भीतर चल रही खींचतान अब सोशल मीडिया की पोस्ट और कमेंटबाजी से निकलकर सड़क पर दिखाई देने लगी। मंगलवार देर रात करीब 11 बजे मीनाक्षी चौक पर सपा छात्र नेता नदीम मलिक और डॉ. इसरार अल्वी आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई और मारपीट हुई। मौके का वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों नेता आपस में भिड़ते और मौके पर मौजूद कुछ लोग उन्हें रोकते नजर आ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, नदीम मलिक अपनी नई स्कार्पियो गाड़ी से मीनाक्षी चौक पहुंचे थे। वहां पहले से मौजूद इसरार अल्वी से उनका सामना हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान इसरार ने नदीम की कार में तोड़फोड़ की और शीशा तक तोड़ दिया। इसके बाद बात इतनी बढ़ी कि दोनों सड़क पर ही भिड़ गए। देखते ही देखते हंगामा सड़क से निकलकर पास की गली तक पहुंच गया।

वीडियो में मारपीट के बीच नदीम मलिक को एक दुकान की तरफ खींचने की कोशिश होती दिखाई देती है। मौके पर मौजूद सपा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन और अन्य लोगों ने बीच में पड़कर उन्हें छुड़ाया। दुकान संचालकों ने भी मामला बढ़ता देख हस्तक्षेप किया और सभी को दुकान से बाहर कर दिया। यानी कुछ ही देर में सपा नेताओं की आपसी लड़ाई ने मीनाक्षी चौक पर तमाशा खड़ा कर दिया।

बताया जा रहा है कि इस टकराव की जमीन पहले से तैयार हो रही थी। सपा के व्हाट्सऐप ग्रुप में दोनों नेताओं के बीच कमेंटबाजी हुई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे को जवाब दिए गए। इसी बयानबाजी को लेकर दोनों के बीच तनातनी चलने की चर्चा थी। मंगलवार रात यह तनातनी आमने-सामने की भिड़ंत में बदल गई।

ALSO READ THIS :  पुलिस की प्रेमी के पिता के कातिल से मुठभेड़: मुख्य आरोपी शुभम पैर में लगी गोली लगने से घायल, वारदात के 8 दिन बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे

घटना के दौरान मौके पर सपा के कई कार्यकर्ता और नेता भी मौजूद थे। कुछ लोगों ने दोनों पक्षों को समझाने और रोकने की कोशिश की, लेकिन विवाद काफी देर तक शांत नहीं हुआ। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और सपा के भीतर चल रही गुटबाजी को लेकर चर्चाओं को और हवा मिल गई है।

सूचना मिलने पर थाना खालापार पुलिस मौके पर पहुंची और नदीम मलिक तथा इसरार अल्वी को थाने ले गई। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल यह साफ होना बाकी है कि विवाद को लेकर दोनों पक्षों की ओर से क्या शिकायत दी गई है और पुलिस आगे क्या कार्रवाई करती है।

नदीम मलिक को सपा छात्र संगठन से जुड़े नेता के रूप में रिपोर्ट किया गया है, जबकि डॉ. इसरार अल्वी पार्टी की अल्पसंख्यक सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें